फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager grazing cows in field dies after being struck by lightning.

Mirzapur News: खेत में गाय चरा रहे किशोर की बिजली गिरने से मौत

Sun, 02 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager grazing cows in field dies after being struck by lightning.
हलिया थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में बिजली गिरने से मृत सचिन। स्रोत- परिवार
हलिया के सिलहटा गांव का मामला
विज्ञापन

हलिया, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। सिलहटा गांव निवासी सचिन (17) चचेरी बहन करीना (15) के साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सिवान में गाय चरा रहा था। तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से सचिन की मौत हो गई। वहीं करीना भी अचेत होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दादा चिंता परिजनों के साथ सचिन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए, जहां डॉ विवेक खरे ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सचिन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता रामदयाल रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई भी एक दिन पहले ही रोजगार के लिए मुंबई गया है।
विज्ञापन

चिकित्सक की सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली गिरने से किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed