{"_id":"6a6e522f4c2dfbecfd0e3bef","slug":"fir-registered-against-sanitation-worker-for-obstructing-official-duty-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158558-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सफाईकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सफाईकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के चितांग गांव में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सफाईकर्मी महेंद्र कुमार यादव के खिलाफ शुक्रवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।
लालगंज ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को चितांग गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान महेंद्र कुमार यादव अनावश्यक रूप से वहां पहुंचे। विवाद शुरू कर दिया। आरोपी हलिया ब्लॉक के एक गांव में सफाईकर्मी है। आरोप है कि महेंद्र ने ग्राम विकास अधिकारी से गाली-गलौज की और चप्पल से मारने का प्रयास किया। ग्राम विकास अधिकारी का मोबाइल छीनने तथा उनके हाथ में मौजूद पर्ची फाड़ने की भी कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के समय ग्राम प्रशासक सुरेंद्र यादव, साजन यादव, मुंशी कन्नौजिया, पंचायत सहायक पूजा यादव, आरएएन पांडेय और पंचायत सहायक राहुल वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर महेंद्र कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है। मामले की सूचना खंड विकास अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।