फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Self-help group women will prepare three lakh Tricolours.

Kanpur News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार करेंगी तीन लाख तिरंगा

Sun, 02 Aug 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Self-help group women will prepare three lakh Tricolours.
कानपुर देहात। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इस बार भी देशभक्ति के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश करेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत शासन ने कानपुर देहात जिले को तीन लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

इस कार्य की जिम्मेदारी जिले के विभिन्न विकास खंडों में संचालित स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है। महिलाएं अपने घरों पर ही तिरंगा तैयार करेंगी। जिससे उन्हें रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। विभाग की ओर से तिरंगा निर्माण शुरू होने से पहले समूहों की महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के तहत तैयार किए गए सभी तिरंगे 15 अगस्त से पहले सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और आमजन तक पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाएगा। समूहों की महिलाओं ने भी इस पहल पर खुशी जताई है। अकबरपुर ब्लॉक की बीएमएम रूबी द्विवेदी का कहना है कि समूह की महिलाओं के लिए तिरंगा तैयार करना गर्व की बात है। एक ओर वे देश के सम्मान से जुड़े इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएंगी, वहीं दूसरी ओर इस कार्य से मिलने वाली आय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....................
बयान.....

सभी स्वयं सहायता समूहों को समयबद्ध ढंग से तीन लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के अभियान से भी जोड़ रही है। झंडा निर्माण से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed