{"_id":"6a6e1d35f9274807c307c50a","slug":"municipal-corporation-employee-s-lawyer-son-takes-his-own-life-by-hanging-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उजड़ गई माही की दुनिया: नगर निगम कर्मी के अधिवक्ता बेटे ने फंदा लगा दी जान, तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गई माही की दुनिया: नगर निगम कर्मी के अधिवक्ता बेटे ने फंदा लगा दी जान, तीन साल पहले हुई थी शादी
Sat, 01 Aug 2026 09:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:54 PM IST
सार
Kanpur News: युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। तीन साल पहले शादी हुई थी। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
अभिषेक यादव उर्फ निहाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकादेव, सर्वोदयनगर आरएसपुरम निवासी अधिवक्ता अभिषेक यादव उर्फ निहाल (28) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उनके पिता धर्मपाल सिंह नगर निगम में सुपरवाइजर हैं। पत्नी माही ने फंदे से पति का शव लटका देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन खुदकुशी के पीछे कारण नहीं बता सके।
नवाबगंज में तैनात नगर निगम कर्मी पिता के अनुसार उनका इकलौता बेटा अभिषेक काफी समय से कचहरी में प्रैक्टिस कर रहा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटी हनी है। बताया शुक्रवार शाम 7:30 बजे वह घर लौटा और कमरे में चला गया। बहू जब उसे खाने के लिए बुलाने गई तो शव फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
नवाबगंज में तैनात नगर निगम कर्मी पिता के अनुसार उनका इकलौता बेटा अभिषेक काफी समय से कचहरी में प्रैक्टिस कर रहा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटी हनी है। बताया शुक्रवार शाम 7:30 बजे वह घर लौटा और कमरे में चला गया। बहू जब उसे खाने के लिए बुलाने गई तो शव फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
घटना से वह लोग खुद स्तब्ध हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो इतना बड़ा कदम उठा लिया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी नहीं थे लेकिन प्रक्रिया की गई है।