फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tigress dies after remaining confined in a cage for 24 hours without treatment

UP: बिना इलाज के 24 घंटे पिंजड़े में बंद रही बाघिन की मौत, अमानगढ़ से कानपुर चिड़ियाघर लायी जा रही थी

Sat, 01 Aug 2026 08:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 01 Aug 2026 08:26 PM IST
सार

Kanpur News: रेस्क्यू के दौरान पिछले पैर से चलनें में असमर्थ मिली थी। इलाज के लिए बाघिन अमानगढ़ से कानपुर चिड़ियाघर लायी जा रही थी। रेस्क्यू ट्रक में बिना पशु चिकित्सक के रेंजर और फारेस्ट गार्ड के सहारे भेजा।

विज्ञापन
Tigress dies after remaining confined in a cage for 24 hours without treatment
मृत बाघिन को लेकर टीम कानपुर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में रेक्यू के दौरान पिछले पैरों से चलने में असमर्थ मिली बाघिन इलाज के आभावा में दम तोड़ दिया। जब बाघिन को इलाज की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वहां के अधिकारियों ने उसका इलाज न कराकर सैकड़ों किलोमीटर दूरी से कानपुर चिड़ियाघर के लिए बिना पशु चिकित्सक के रेस्क्यू ट्रक से पिंजड़े में बंदकर रवाना कर दिया गया। करीब 24 घंटे तक बंद पिजड़े में रहकर लंबा सफर वह झेल नहीं सकी और कानपुर चिड़ियाघर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तीन सदस्यी डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम कर शव जलाया और बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन


बाघिन को एक सप्ताह से खाना तक नहीं मिला
चिडि़याघर के डॉक्टर नासिर ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान बाघिन का पेट पूरा खाली मिला। यानी बाघिन को करीब एक सप्ताह से खाना नहीं मिला। लकवा मारने के कारण वह चलने में असमर्थ थी जिसकी वजह से जंगल में कोई शिकार नहीं कर सकी। उसके दांत पूरी तरह से घिसे थे जिससे उसकी उम्र करीब 14 वर्ष की होने का अंदाजा लगाया गया। किडनी खराब हो गईं थी। फेफड़े सिकुड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed