{"_id":"6a6e02324c17bf43ae0f208e","slug":"kanpur-two-cunning-individuals-arrested-with-mobile-phones-worth-3-50-lakh-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 3.50 लाख के मोबाइलों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 3.50 लाख के मोबाइलों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
Sat, 01 Aug 2026 08:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 3.50 लाख रुपये कीमत के चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के हैरिसगंज पुल के आगे सीपीसी वाशिंग लाइन के पास चेकिंग के दौरान रंजीत गौतम (37) और लकी (30) को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों के धीमा होने पर खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी या छीन लेते थे। पुलिस जांच में बरामद सभी मोबाइल चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन