{"_id":"6a6e12b3a216fdbd440ea42f","slug":"kanpur-19-courses-discontinued-at-csjmu-due-to-low-student-enrollment-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएसजेएमयू में कम छात्र संख्या के चलते बंद किए 19 कोर्स, विद्या परिषद की बैठक में लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएसजेएमयू में कम छात्र संख्या के चलते बंद किए 19 कोर्स, विद्या परिषद की बैठक में लिया निर्णय
Sat, 01 Aug 2026 09:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:09 PM IST
सार
इस साल दाखिला लेने आए छात्रों को अन्य कोर्स में शिफ्ट किया गया। रैंकिंग में दिक्कत आ सकती थी। इसलिए विद्या परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सीटें न भर पाने के कारण संस्थान के 19 कोर्स को बंद कर दिया गया है। यह निर्णय विद्या परिषद की बैठक में हुआ है। सीटें न भर पाने के कारण स्टूडेंट-टीचर रेशियो बिगड़ रहा था। इससे रैंकिंग की दिक्कत आती है। विवि में करीब 181 कोर्स संचालित होते हैं। स्नातक, परास्नातक के अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स का भी संचालन किया जाता है। इनमें से कई ऐसे कोर्स हैं, जिसमें पिछले दो तीन साल से दाखिले नहीं हो रहे थे। विदेशी भाषा हो या जैन धर्म के कोर्स हो या अन्य सर्टिफिकेट कोर्स इनमें कुछ ही एडमिशन होते। इस साल भी लगभग सभी कोर्स में दाखिले नहीं हुए।
सीएसजेएमयू में स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के अंतर्गत संचालित सर्टिफिकेट कोर्स इन वैदिक मैथमेटिक्स (20 सीटें) तथा एमएससी इन एनवायरनमेंटल साइंस (स्पेशलाइजेशन इन सस्टेनेबिलिटी एंड गवर्नेंस) (15 सीटें) को बंद कर दिया गया है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मेटलर्जी एंड मैटेरियल टेक्नोलॉजी के प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30-30 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के अंतर्गत संचालित सर्टिफिकेट कोर्स इन वैदिक मैथमेटिक्स (20 सीटें) तथा एमएससी इन एनवायरनमेंटल साइंस (स्पेशलाइजेशन इन सस्टेनेबिलिटी एंड गवर्नेंस) (15 सीटें) को बंद कर दिया गया है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मेटलर्जी एंड मैटेरियल टेक्नोलॉजी के प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30-30 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के अंतर्गत स्पेनिश, रूसी और मंदारिन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स (प्रत्येक 20 सीटें), सहज बोध पाणिनीय व्याकरण पौष्पी पद्धति सर्टिफिकेट कोर्स (30 सीटें), पंजाबी भाषा में डिप्लोमा (20 सीटें), जैन फिलॉसफी में डिप्लोमा (100 सीटें), प्राकृत भाषा में डिप्लोमा (200 सीटें), जैन विधि-विधान सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा (प्रत्येक 50 सीटें) तथा वास्तु ज्योतिष मुहूर्त सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा (प्रत्येक 50 सीटें) हैं, इन सभी कोर्स को बंद किया गया है।
स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) लाइफ साइंस (20 सीटें), फाइन आर्ट्स विभाग में एप्लाइड आर्ट्स में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (10 सीटें), थ्री-डी (3D) एनीमेशन (15 सीटें) तथा थ्री-डी (3D) मॉडलिंग (15 सीटें) के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित हैं। वहीं संगीत विभाग में एम.ए. (संगीत–सितार) (10 सीटें), शारीरिक शिक्षा विभाग (20 सीटें) तथा स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (40 सीटें) के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं इनको भी बंद कर दिया गया है। कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि कम छात्र संख्या के कारण कोर्स को बंद कर दिया गया है।