{"_id":"6a6e332096010e5fdb025d74","slug":"kanpur-11-kg-of-silver-found-in-an-abandoned-bag-and-a-cardboard-box-on-birhana-road-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिरहाना रोड में लावारिस बैग और गत्ते में मिली 11 किलो चांदी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिरहाना रोड में लावारिस बैग और गत्ते में मिली 11 किलो चांदी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
Sat, 01 Aug 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:26 PM IST
सार
Kanpur News: लावारिस बैग और गत्ते 11 किलो चांदी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बैग से बरामद किए चांदी के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिरहाना रोड पर स्थित गीता मंदिर के चबूतरे पर शुक्रवार रात लावारिस बैग और दो गत्ते मिले। दहशत में आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बैग में ड्राई फ्रूट्स और कपड़ों के नीचे 25 लाख रुपये कीमत की 11 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं। बैग किसने छोड़ा इसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
फीलखाना इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि थाने से चंद कदम की दूरी पर गीता मंदिर स्थित है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे मंदिर के चबूतरे पर एक बैग व दो गत्ते लावारिस हालत में रखे मिले। काफी देर तक कोई बैग लेने नहीं पहुंचा तो संदिग्ध वस्तु की आशंका होने के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के बारे में पूछताछ शुरू की। हालांकि, इस दौरान कोई भी बैग पर अपना दावा पेश करने नहीं पहुंचा। पुलिस बैग को थाने ले गई।

पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें ऊपर काजू, बादाम, कपड़े रखे हुए थे। वहीं, नीचे की ओर 11 किलो चांदी की सिल्लियां रखी मिलीं। वहीं, लावारिस हालत में मिले गत्तों में पोछा लगाने की मशीन और अन्य सामान मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि चांदी की सिल्लियों की तौल कराकर बैग को सील कराकर मालखाने में सुरक्षित रखवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। वहीं, लोगों में तस्करी को लेकर चर्चा जोरों पर रही है।