फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Schedule set for darshan and jalabhishek at Shiva temples on the first Monday of Sawan

Kanpur: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में दर्शन-जलाभिषेक के लिए समय तय, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
सार

Kanpur News: आनंदेश्वर महादेव मंदिर परमट में तड़के दो बजे मंगला आरती के बाद पट खुलेंगे। जागेश्वर और वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में चार बजे से दर्शन होंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Schedule set for darshan and jalabhishek at Shiva temples on the first Monday of Sawan
आनंदेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख मंदिरों ने दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का समय तय कर दिया है। अधिकांश मंदिरों में भोर की मंगला आरती के बाद कपाट खुलेंगे और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन


परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात 7:30 बजे कपाट बंद हो जाएंगे। इसके बाद सोमवार तड़के दो बजे मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए दर्शन और जलाभिषेक शुरू होगा। दोपहर 12:30 से दो बजे तक भोग और आरती के कारण मंदिर के पट बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। शाम 7:30 से रात नौ बजे तक संध्या आरती और भोग के लिए कपाट बंद रहेंगे। रात नौ से 11:30 बजे तक दोबारा दर्शन होंगे। शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नवाबगंज स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद कपाट खुलेंगे। सुबह 11:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद आधे घंटे के लिए भोग के चलते मंदिर बंद रहेगा। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालु दर्शन और पूजन कर सकेंगे। नयागंज स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू होंगे। यहां शाम छह से रात नौ बजे तक शृंगार के लिए मंदिर बंद रहेगा। इसके बाद फिर दर्शन होंगे लेकिन इस दौरान जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी।

 

पीरोड स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भोर चार बजे मंगला आरती के बाद कपाट खुलेंगे। दोपहर 1:30 बजे तक दर्शन होंगे। इसके बाद आधे घंटे के लिए भोग और आरती के कारण मंदिर बंद रहेगा। दोपहर दो से रात 11:30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

 
विज्ञापन

सावन के तीसरे दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़
सावन के तीसरे दिन शनिवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। परमट के आनंदेश्वर महादेव, नयागंज के नागेश्वर महादेव, नवाबगंज के जागेश्वर धाम, कल्याणपुर के सोमनाथ महादेव, जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर और पीरोड के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव आरती का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed