फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal construction demolished with a bulldozer at Qutubkhana Vegetable Market.

Bareilly News: कुतुबखाना सब्जी मंडी में बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण

Sun, 02 Aug 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished with a bulldozer at Qutubkhana Vegetable Market.
बरेली। नगर निगम ने शनिवार को कुतुबखाना सब्जी मंडी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज करा दिया। यहां एक दुकानदार ने मरम्मत की आड़ में अवैध निर्माण कर दुकान के मूल स्वरूप में बदलाव कर लिया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि कुतुबखाना सब्जी मंडी स्थित दुकान संख्या एक गुप्ता गारमेंट्स का आवंटन दीपक गुप्ता के नाम पर किया गया था। दुकान का क्षेत्रफल 210 वर्गफुट और बरामदे का क्षेत्रफल 266 वर्गफुट दर्शाया गया था। दिसंबर 2024 में आवंटी को शर्तों के साथ मरम्मत की अनुमति दी गई, लेकिन उसने मनमाने तरीके से निर्माण कराया।
विज्ञापन

आवंटी ने नगर निगम की शर्तों को दरकिनार कर मरम्मत के दौरान बरामदे के कॉलम हटा दिए। 266 वर्गफुट के बरामदे को दुकान में मिलाकर वहां शटर लगा दिया। निगम की ओर से मना करने के बाद भी निर्माण जारी रखा। इस पर एक्सईएन की ओर से आवंटी को नोटिस भेजकर तीन दिन में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए कहा गया, लेकिन दुकानदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed