फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth brutally stabbed to death in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण तनाव

Sat, 01 Aug 2026 07:52 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 01 Aug 2026 07:52 AM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दूसरे समुदाय के एक हत्यारोपी को लोगों ने मौके से पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Youth brutally stabbed to death in Shahjahanpur
मृतक गौतम का फाइल फोटो, आरोपी समीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी समीर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें वह अकेले ही हत्या करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


गौतम मौर्य जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास साइकिल की दुकान में काम करता था। उसका दिलावरपुर चौराहे के पास खेत है। वह रोजाना दुकान बंद करने के बाद चौराहे की ओर अपने खेत पर खड़ी धान की फसल को देखते हुए आता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे दूसरे समुदाय के चार युवक दिलावर चौराहे से गौतम मौर्य को लेकर गए थे।
विज्ञापन


युवक को सड़क किनारे फेंककर भागे  
आरोप है कि गौतम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार उसके सिर, गले और कंधे पर लगे थे। विवाद के दौरान दूसरे युवक के भी सिर पर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक कर भागने लगे। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने घायल आरोपी को घेरकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौतम को सीएचसी भेजा, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कंट्रोल रूम से जुड़े नौ जिलों के 4700 कैमरे, एआई से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर नजर

एसपी सौरभ दीक्षित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में दो टीमों का गठन किया गया है।

आरोपी बोला : मैंने अकेले ही की हत्या
सैलून चलाने वाले आरोपी समीर ने ही कॉल कर गौतम को बुलाया और घटना को अंजाम दिया। बाइक से भाग रहे आरोपी को लोगों ने घेर लिया। किसी ने वीडियो बनाया तो आरोपी समीर कह रहा है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल आरोपी की गली में तैनात किया गया है।
 

समीर और गौतम के घर के बीच करीब पांच सौ मीटर का फासला है। गौतम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शनिवार को समीर ने कॉल कर गौतम को बुलाया था। उसने पूरी प्लानिंग के साथ अपने तीन से चार साथियों को इकट्ठा किया। 
 

वारदात के बाद अन्य आरोपी भाग गए, जबकि ग्रामीणों ने समीर को पकड़कर पीट दिया। उसका एक मिनट 44 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह बेखौफ होकर कह रहा है कि उसकी बहन के साथ गौतम गलत कर रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया।

 

पहले हादसा समझते रहे लोग, फिर पता लगा चाकू लगे
घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो गौतम सड़क किनारे खून से सना पड़ा हुआ था। उसकी बाइक वहीं पर खड़ी थी। पहले लोग हादसा समझे। उसका फोन भी बज रहा था। युवक ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकालकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed