{"_id":"6a6cf32d22e4d796ad06ecb8","slug":"e-rickshaw-overturns-after-being-hit-by-a-bull-villager-crushed-to-death-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-180459-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ की टक्कर लगने से पलटा ई-रिक्शा, ग्रामीण की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ की टक्कर लगने से पलटा ई-रिक्शा, ग्रामीण की दबकर मौत
Sat, 01 Aug 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
मृतक ओमपाल के शोकाकुल परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र के बिरसिंहपुर और डड़िया गांव के बीच बृहस्पतिवार देर शाम सांड़ से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में क्षेत्र के बरहा मोहब्बतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय ओमपाल की दबकर मौत हो गई।
प्राथमिक विद्यालय में रसोइया सोनकली के पति ओमपाल बृहस्पतिवार की शाम रिश्तेदार महेंद्र को आंखों में समस्या की दवाई दिलाने के लिए गए थे। दवा दिलाने के बाद दोनों ई-रिक्शा से वापस आ रहे थे। बिरसिंहपुर व डड़िया गांव के बीच सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ ई-रिक्शा से टकरा गए। ई-रिक्शा पलटने से ओमपाल नीचे दब गए। चालक और महेंद्र बाल-बाल बच गए।
ग्रामीणों ने सांड़ को भगाकर ई-रिक्शा के नीचे दबे ओमपाल को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनकली पति के शव को देख बिलख पड़ीं। उनके बेटे सुरजीत, सुनील, विपिन, बेटी चांदनी, कांता बेसुध हो गईं। तिलहर के तहसीलदार अजहर अंसारी ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को पकड़े जाने का अभियान लगातार चल रहा है। मामले की जानकारी हुई है। राजस्वकर्मियों को भेजकर यथासंभव मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाल ही में हुईं घटनाएं
15 जुलाई : खुदागंज के ग्राम उत्तमपुर में खेत देखने जा रहे किसान सुखलाल कश्यप (48) को सांड़ ने पटककर मार डाला।
21 जुलाई : सांड़ के सींग मारने से खुटार के ग्राम इटौआ के संदीप कुमार बुरी तरह से घायल हो गए।
10 जुलाई : खेत पर गए मिर्जापुर के जरियनपुर में खेत पर गए 28 वर्षीय विपिन कुमार को सांड़ ने सींग मारकर मार डाला। इसी दिन पुवायां के राजीव चौक पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के उदौपारा गांव निवासी मुनेश कुमार (40) को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
चार जुलाई : पुवायां हाईवे पर कार सांड़ से टकराई, फिर बाइक से भिड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
1 फरवरी : जलालाबाद के हथिनापुर गांव में खेत में चारा खा रहे सांड़ को भगाने गए करन (26) को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। उनकी मौत हो गई।