{"_id":"6a6e513756617e36220879d5","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107825-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: तरयाठ–गुल्हान सड़क बदहाल, स्कूली बच्चों ने पत्थरों से भरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: तरयाठ–गुल्हान सड़क बदहाल, स्कूली बच्चों ने पत्थरों से भरे गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। राजोेरी जिले के तरयाठ–गुल्हान पीएमजीएसवाई सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्कूली बच्चे सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को पत्थरों से भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत के लिए अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों को स्वयं पत्थर लाकर सड़क के गड्ढों में डालते देखा जा सकता है ताकि आने-जाने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। उनका कहना है कि जिन बच्चों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन पर है, उन्हें ही अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क की मरम्मत जैसा कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने भी इस घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि बच्चों का कार्य पढ़ाई करना है न कि सड़कें ठीक करना। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग और जिला प्रशासन समय रहते सड़क की मरम्मत कराने में पूरी तरह विफल रहे। इसके कारण बच्चों को मजबूर होकर स्वयं गड्ढे भरने पड़े। अभिभावकों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील की है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की व्यापक मरम्मत शुरू नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है और बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तरयाठ–गुल्हान पीएमजीएसवाई सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
कोट
जिस ठेकेदार ने सड़क निर्माण किया था उसे मरम्मत के लिए निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द मरम्मत शुरू हो जाएगी।
- शाहिद मुस्तफा, एक्सईएन