{"_id":"6a6a5934ee40be1cc9085afc","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107809-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी में फ्लैश फ्लड के बाद लापता जल शक्ति कर्मचारी का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी में फ्लैश फ्लड के बाद लापता जल शक्ति कर्मचारी का कोई सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के थन्नामंडी बहरोट गांव में फ्लैश फ्लड के बाद लापता हुए अब्दुल गनी का सुराग बुधवार को 11वें दिन भी नहीं लगा। तलाश में भारतीय सेना के साथ-साथ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग लगातार विशेष खोज अभियान मे जुटे हैं। हालांकि अब सेना ने प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग के साथ एक विशेष सर्च टीम को मौके पर रवाना कर तलाशी अभियान तेज़ कर दिया है।
सेना और अन्य संयुक्त टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में व्यापक और सुनियोजित तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मलबे, पत्थरों, कीचड़ और अन्य दुर्गम स्थानों की गहन जांच की गई। ट्रैकर डॉग की सहायता से उन क्षेत्रों में भी तलाश की गई, जहां भारी मलबे और कठिन परिस्थितियों के कारण पहुंचना मुश्किल था।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम के बीच चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान सेना ने स्थानीय प्रशासन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा है।