{"_id":"69f1748b9f1903bf0d0949f5","slug":"video-bookie-running-online-betting-arrested-during-encounter-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते एसएसपी
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:31 AM IST
Link Copied
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया विवेक यादव को नवाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा समेत 1.56 करोड़ रुपये के क्वाइन, 4 मोबाइल एवं 22,400 नकद बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि बबीना के डुबकी गांव निवासी विवेक यादव बड़े पैमाने पर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। मंगलवार को उसके भगवंतपुरा के पास होने की सूचना पर नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम पहुंच गई। टीम पर आरोपी ने फायर किया। उसे किसी तरह पकड़ा जा सका। उसके पास से सात आईडी मिली, जिससे वह सट्टा खिलवा रहा था। विवेक ने बताया कि रोलेक्स समेत कई सटोरियों के साथ मिलकर वह गैंग चला रहा था, उसमें धर्मेंद्र साहू समेत अन्य भी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।