फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल, 50 KM की दूरी और दो मौत: भाई की मरने की खबर सुन फफक पड़ा अली अहमद, पूरे दिन बैरक में खुद को किया कैद

Thu, 06 Aug 2026 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी।
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 10:11 PM IST
सार

झांसी जिला कारागार में बंद अली अपने सबसे छोटे भाई अबान के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में अबान की मौत की सूचना जेल प्रशासन के माध्यम से उसे दी गई। खबर मिलते ही अली बेसुध हो गया और फफक-फफक कर रोने लगा।

विज्ञापन
Upon hearing news of his brother death Ali Ahmed broke down confined himself to barracks
अबान की मौत की खबर सुनकर अली फूट फूटकर रोया - फोटो : अमर उजाला

झांसी एक बार फिर माफिया अतीक अहमद के परिवार की त्रासदी का गवाह बना। करीब तीन वर्ष पहले इसी जिले में पारीछा डैम के पास एसटीएफ की मुठभेड़ में अतीक का बेटा असद मारा गया था। अब इसी जनपद के पारीछा से करीब 50 किलोमीटर दूर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के कारण अलग हैं, लेकिन झांसी ने अतीक परिवार के दो बेटों की मौत का गवाह बनकर एक और अध्याय जोड़ दिया।

Upon hearing news of his brother death Ali Ahmed broke down confined himself to barracks
Jhansi Accident - फोटो : अमर उजाला

10.30 बजे सुबह हुआ हादसा
बताया गया कि अतीक का बेटा अली रंगदारी के एक मामले में जेल में बंद है। उसे एक अक्तूबर 2025 को प्रयागराज से झांसी जिला कारागार स्थानांतरित किया गया था। तब से परिवार के सदस्य समय-समय पर उससे मिलने झांसी आते रहे हैं। गुरुवार को भी अबान अहमद अपने भाई अली से मुलाकात के लिए कार से झांसी आ रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे पूंछ क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास उसकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Upon hearing news of his brother death Ali Ahmed broke down confined himself to barracks
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला

असद ने भी झांसी को बनाया था ठिकाना
इससे पहले वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का बेटा असद फरारी के दौरान झांसी में छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसकी घेराबंदी की। 13 अप्रैल 2023 को पारीछा डैम के पास बाइक से भाग रहे असद और उसके साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। असद की मौत उस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upon hearing news of his brother death Ali Ahmed broke down confined himself to barracks
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला

झांसी में ही अतीक अहमद ने जान पर खतरे की आशंका जताई थी
इसी मामले में अतीक अहमद को अहमदाबाद जेल से पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज लाया गया था। रास्ते में कुछ समय के लिए उसे झांसी पुलिस लाइन में भी रखा गया था। वहीं उसने मीडिया के सामने अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। अगले ही दिन प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Upon hearing news of his brother death Ali Ahmed broke down confined himself to barracks
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला

भाई की मौत की खबर सुन फफक पड़ा अली
झांसी जिला कारागार में बंद अली अपने सबसे छोटे भाई अबान के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में अबान की मौत की सूचना जेल प्रशासन के माध्यम से उसे दी गई। खबर मिलते ही अली बेसुध हो गया और फफक-फफक कर रोने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed