{"_id":"6a73a4a90611aafdee05ec50","slug":"son-sets-mother-on-fire-after-pouring-petrol-on-her-condition-critical-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10773-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुत्र ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुत्र ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर
Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/मोंठ। मोंठ के कुम्हरार गांव में बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई। नशे में घर लौटने पर फटकारे जाने से नाराज होकर गुस्से में पुत्र ने अपनी मां पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में मां गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। उसे पहले मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां हालत नाजुक होने पर देर-रात उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि गांव की कुसमा देवी (65) का पुत्र सोनू सारा दिन घर से बाहर रहता है। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में घर लौटा। यह देखकर मां कुसमा ने उसे फटकराते हुए अपनी आदत में सुधार लाने को कहा। नशे में धुत्त सोनू मां से मां से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान गुस्से में आकर वह घर में रखे पेट्रोल की कटिया उठा लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने मां पर छिड़ककर आग लगा दी। कुसमा बचाने की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगीं। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मोंठ पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक घटना के बाद आरोपी सोनू भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। घायल कुसमा को अस्पताल भेजा गया है।