{"_id":"6a73a6145a7eac2af90e2f93","slug":"the-funeral-of-the-married-woman-took-place-18-hours-after-the-uproar-of-the-family-members-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-849476-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मायके पक्ष के हंगामे से 18 घंटे बाद हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मायके पक्ष के हंगामे से 18 घंटे बाद हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार
Thu, 06 Aug 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/बबीना। बबीना के इमलीपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मायके पक्ष के विरोध के कारण मंगलवार शाम अंतिम संस्कार नहीं हो सका। पूरी रात पुलिस मुक्ति धाम पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद बुधवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद अंतिम संस्कार कराया गया। इस बीच मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इमलीपुरा निवासी क्रॉकरी कारोबारी हरिशंकर साहू के बेटे सागर साहू (32) ने करीब तीन वर्ष पहले लखनऊ के बालागंज निवासी राधा राठौर (30) से प्रेम विवाह किया था। दोनों अशोकनगर (मध्य प्रदेश) में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार रात दोनों बबीना स्थित घर पहुंचे थे। देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सागर ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जबकि राधा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने राधा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव ससुराल पक्ष को सौंपा गया। जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए शव बबीना मुक्ति धाम पहुंचा, मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि निष्पक्ष कार्रवाई से पहले अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रातभर पुलिस मुक्ति धाम पर तैनात रही। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद दोपहर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
इनसेट
पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
मृतका के पिता श्याम सुंदर की तहरीर पर बबीना पुलिस ने पति सागर साहू, सास इंदिरा, ससुर हरिशंकर, जेठ विजय साहू और ननद के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह को सौंपी गई है।
इनसेट
अस्पताल में भी तैनात रही पुलिस
घटना के बाद पति सागर का उपचार चल रहा है। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए अस्पताल में उसके वार्ड के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है।
इनसेट
घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे
घटना को लेकर दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद सागर ने जहरीला पदार्थ खाया, जिसके बाद राधा ने फंदा लगा लिया। वहीं, मायके पक्ष का आरोप है कि पहले राधा के साथ मारपीट की गई और बाद में घटना को दूसरा रूप देने के लिए सागर ने जहर खाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।