फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fraud in the name of railway recruitment; appointment letter issued using a forged signature.

Jhansi: रेलवे भर्ती के नाम पर जालसाजी, अफसर के फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर दिया नियुक्ति पत्र

Fri, 07 Aug 2026 09:05 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 07 Aug 2026 09:05 AM IST
सार

जालसाजों ने रेलवे अधिकारी के कथित हस्ताक्षर और विभागीय प्रारूप का इस्तेमाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दिया। इतना ही नहीं अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश भी दे दिए गए।

विज्ञापन
Jhansi: Fraud in the name of railway recruitment; appointment letter issued using a forged signature.
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला। - फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे में भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने वाला एक नया मामला सामने आया है। जालसाजों ने रेलवे के वाणिज्य विभाग के अधिकारी के कथित हस्ताक्षर और विभागीय प्रारूप का इस्तेमाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल यह नियुक्ति पत्र रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रुप-सी के लिए आउटसोर्सिंग स्टाफ और टिकट कलेक्टर पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर युवाओं से धन उगाही की जा रही है। इसी क्रम में आगरा के एक युवक के नाम से जारी कथित नियुक्ति पत्र सामने आया है। पत्र में वाणिज्य विभाग के अधिकारी के हस्ताक्षर की हूबहू नकल की गई है, जिससे पहली नजर में यह वास्तविक नियुक्ति पत्र जैसा प्रतीत होता है। इसमें अभ्यर्थी को बृहस्पतिवार को ज्वाइनिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर इसकी पड़ताल की गई। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है और उत्तर मध्य रेलवे की ओर से इस प्रकार की कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चलाई जा रही है। फर्जी पत्र सामने आने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे में सभी भर्तियां रेलवे भर्ती बोर्ड एवं संबंधित अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन की जाती हैं। किसी भी प्रकार का नियुक्ति पत्र केवल अधिकृत प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी किया जाता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे नौकरी दिलाने के नाम पर धन मांगने वाले व्यक्तियों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले फर्जी नियुक्ति पत्रों से सावधान रहें। भर्ती संबंधी जानकारी केवल रेलवे की अधिकृत वेबसाइटों से ही प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए सलाह
रेलवे भर्ती की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति या संस्था को धनराशि न दें।
सोशल मीडिया पर वायरल नियुक्ति पत्र या विज्ञापन की पहले सत्यता जांच लें।
किसी भी नियुक्ति पत्र की पुष्टि संबंधित रेलवे कार्यालय या रेलवे भर्ती बोर्ड से करें।
ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed