{"_id":"6a75795e0fb02bb3a0064742","slug":"jhansi-fraud-case-registered-against-four-individuals-including-a-constable-couple-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सिपाही दंपती समेत चार पर ठगी का मामला दर्ज, ट्रेवल कंपनी संचालक को झांसे में लेकर ले लीं थीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सिपाही दंपती समेत चार पर ठगी का मामला दर्ज, ट्रेवल कंपनी संचालक को झांसे में लेकर ले लीं थीं गाड़ियां
Fri, 07 Aug 2026 11:53 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:53 AM IST
सार
पुलिस ने सिपाही रविंद्र यादव, उसकी सिपाही पत्नी पूजा यादव, जितेंद्र यादव व मिनर्वा चौकी में तैनात अज्ञात सिपाही के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेवल्स कंपनी के संचालक के साथ लाखों की ठगी और मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही दंपती समेत चार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
ए-टू जेड टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालन मोहम्मद अरबाज ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके जरिये बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात रविंद्र यादव से हुई थी। उसने हाथरस जाने के लिए छोटी कार मांगी थी। इसके बाद उसकी दोस्ती रविंद्र व उसकी सिपाही पत्नी पूजा यादव व जितेंद्र यादव से हो गई। तीनों उसके इलाइट चौराहे पर स्थित कार्यालय आने जाने लगे। इसी दौरान रविंद्र और पूजा ने मिलकर उसे झांसे में ले लिया। दोनों ने नौकरी के साथ ट्रेवल्स का काम करने की इच्छा जताई और उससे कुछ अच्छी गाड़ियों की व्यवस्था कराने की बात कही। 19 मार्च 2024 को रविंद्र और उसकी पत्नी पूजा आए और सात गाड़ियों को हाथरस ले गए। कुछ माह तक तो दोनों ने गाड़ियों का किराया दिया, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया। कुछ माह बाद पता चला कि दोनों ने उसकी छह गाड़ियां गिरवीं रख दी हैं। इतना हीं नहीं थाना कोतवाली हाथरस में अपने बचाव में मुकदमा दर्ज करा दिया। उसके साथ मारपीट कर धमकाया गया।
नवाबाद थाना पुलिस ने सिपाही रविंद्र यादव, उसकी सिपाही पत्नी पूजा यादव, जितेंद्र यादव व मिनर्वा चौकी में तैनात अज्ञात सिपाही के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अरबाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।