{"_id":"6a7554ff616b55ed9a03384d","slug":"jhansi-six-fraudsters-arrested-for-duping-people-with-job-offers-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार, स्काईमैक्स कंपनी के नाम पर संचालित था कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार, स्काईमैक्स कंपनी के नाम पर संचालित था कार्यालय
Fri, 07 Aug 2026 09:16 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:16 AM IST
सार
पूछताछ में बताया गया कि वह स्काईमैक्स कंपनी के नाम पर युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पंजीकरण एवं ज्वाइंनिंग के नाम पर धनराशि वसूलते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्काईमैक्स कंपनी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले छह जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए जालसाजों से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, 12 ई-स्टांप शपथ पत्र समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश के चंदेरी जिला अशोक नगर की रहने वाली शिवानी रैकवार ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके जरिये बताया था कि स्काईमैक्स कंपनी, हंसारी के संचालकों द्वारा नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उससे एवं अन्य अभ्यर्थियों से धनराशि लेकर धोखाधड़ी की गई तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए गए। हंसारी स्थित जेपी कॉम्पलेक्स में बने कार्यालय पर बुलाकर उससे ऑनलाइन व नगद में रुपया लिया गया। इतना ही आरोपी कई नाबालिग बच्चों के साथ भी ठगी कर रहे हैं। शिवानी की शिकायत पर पुलिस ने मप्र के पन्ना जिले में रहने वाले अंकित अवस्थी, उसकी पत्नी रोशनी अवस्थी, चित्रकूट के राजापुर निवासी राहुल तिवारी, चंदेरी अशोक नगर निवासी रंजीत, ललितपुर के जखौरा निवासी करतार और कमल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने राहुल तिवारी, करतार सिंह, अंकित अवस्थी, रंजीत सिंह राजपूत, रोशनी अवस्थी और ललितपुर के गांव बांसी की रहने वाली लक्ष्मी कुशवाहा उर्फ डोली को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, कमल और उसके अन्य साथी फरार है।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह स्काईमैक्स कंपनी के नाम पर युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पंजीकरण एवं ज्वाइंनिंग के नाम पर धनराशि वसूलते थे। अभ्यर्थियों के आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और प्राप्त धनराशि अपने व कंपनी के मुख्य कार्यालय, नजफगढ़ (नई दिल्ली) स्थित खातों में स्थानांतरित कर देते थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।