{"_id":"69f1e40f7e791744ab0df85b","slug":"una-accident-car-plunges-into-gorge-near-bharwain-4-devotees-dead-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Accident: खाई में गिरी कार, पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत; माता चिंतपूर्णी मंदिर में लौट रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident: खाई में गिरी कार, पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत; माता चिंतपूर्णी मंदिर में लौट रहे थे वापस
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Una Accident News In Hindi: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार भरवाईं के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान कार खाई में गिरते समय एक सवार बाहर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही गंभीर चोटों से मौत हो गई। वहीं, खाई में गिरने के बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर फंसे तीन अन्य श्रद्धालु जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X