सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major Crime in Chhattisgarh Nine Boys misdeed Two Minors Returning from a Wedding

छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: शादी से लौट रहीं दो नाबालिगों से नौ लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Apr 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ आठ-नौ लड़कों ने अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया।

Major Crime in Chhattisgarh Nine Boys misdeed Two Minors Returning from a Wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दो आदिवासी लड़कियों के साथ 8 से 9 लड़कों ने अलग-अलग जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम मचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। 

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह से देर रात घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार 8-9 लड़कों ने उनका रास्ता रोक। किसी तरह दो नाबालिगों ने बचकर भाग निकलीं। वहीं दो नाबालिगों के साथ आरोपियों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो बजे रात को पीड़िता घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से घर में कुछ नहीं बताया। वहीं 25 अप्रैल को एक नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

26 अप्रैल को पुलिस ने एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एकट की धारा 4(2), 5 (जी) व 6 के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों पीड़िताओं की एमएलसी हुई।

सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 29 अप्रैल को दोनों नाबालिग लड़कियों को अंबिकापुर लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed