सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CGBSE Board 10th Toppers List sandhya nayak Three Joint Toppers in Class 10

CGBSE Board 10th Toppers List: 10वीं में संयुक्त रूप से तीन टॉपर, सभी ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

CGBSE Board 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के महानदी भवन में इस बार भी 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए।

CGBSE Board 10th Toppers List  sandhya nayak Three Joint Toppers in Class 10
CGBSE Board 10th Toppers List - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों ने निर्धारित तिथियों पर अपनी वार्षिक परीक्षाएं दी थीं। छात्र परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। हाई स्कूल में पहला स्थान संध्या नायक 99.00 फीसदी, परी रानी प्रधान 99.00 फीसदी, अंशुल शर्मा 99.00 फीसदी हासिल किए हैं। तीनों संयुक्त टॉपर हैं।

Trending Videos



10वीं की बोर्ड के टॉप 10 टॉपर्स की सूची
 

टॉपर का नाम प्राप्तांक प्रतिशत जिला
संध्या नायक 594 99.00% महासमुंद
परी रानी प्रधान 594 99.00% महासमुंद
अंशुल शर्मा 594 99.00% मुंगेली
रिया केशरवानी 593 98.83% कबीरधाम
रानू सिद्धिमयी साहू 593 98.83% महासमुंद
रितुका प्रधान 593 98.83% महासमुंद
दीपांशी बौद्ध 593 98.83% रायपुर
नंदिता देवांगन 593 98.83% मुंगेली
कल्पना यादव 592 98.67% रायपुर
साहिल बारेठ 591 98.50% दुर्ग


10वीं का दो साल ऐसा रहा रिजल्ट
साल 2024 और 2025 में CGBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत में लगातार सुधार देखा गया है, जहां वर्ष 2024 में यह 75.61% था, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 76.53% हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं-12वीं  में इतने लाख विद्यार्थी हुए पंजीकृत
कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं, कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। यह परीक्षा 13 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक पूरी हुई। इसी प्रकार, कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई। बारहवीं की परीक्षाएं 18 मार्च 2026 को समाप्त हुईं। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से परिणाम में हुई देरी
बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। 

CGBSE Result 2026: 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के स्टेप-बाय-स्टेप 
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  https://cgbse.nic.in
या  https://results.cg.nic.in
होमपेज पर “Students Corner” या “Examination Results 2026” / “Exam Results” सेक्शन में जाएं।
अपनी क्लास के अनुसार लिंक पर क्लिक करें: 12th Result 2026 या CGBSE Class 10 Result 2026
अपनी Roll Number दर्ज करें
स्क्रीन पर दिख रहे Captcha Code को सही-सही भरें।
Submit या Get Result बटन पर क्लिक करें।
आपका CGBSE रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषय-वार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस होगा।
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
मूल मार्कशीट बाद में स्कूल या बोर्ड से जारी की जाएगी।

Digilocker से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
1. results.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker App खोलें
2. अपने अकाउंट में Login करें (Aadhaar या मोबाइल नंबर से)
3. Education सेक्शन में जाएं
4. Chhattisgarh Board of Secondary Education, Raipur चुनें
5. अपनी क्लास चुनें: क्लास X (10th) या क्लास XII (12th)
6. अपना Roll Number और Registration Number (अगर मांगा जाए) दर्ज करें।
7. Submit करें → आपका डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगा।
8. इसे Download करके सेव कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed