{"_id":"69f1a5f978207884690940f3","slug":"no-respite-from-heat-in-chhattisgarh-humidity-worsens-problems-signs-of-rain-and-thunderstorms-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत नहीं, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; बारिश और अंधड़ के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत नहीं, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; बारिश और अंधड़ के संकेत
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम में नमी बढ़ने से उमस का असर तेज हो गया है, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम में नमी बढ़ने से उमस का असर तेज हो गया है, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है।
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन इससे राहत कम और उमस ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विभिन्न द्रोणिकाओं, चक्रवाती परिसंचरण और एंटी साइक्लोन सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में नमी सक्रिय है। इसके चलते कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, वहीं कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
राजधानी रायपुर में सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर बाद बादल छाने के आसार हैं। शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में गिरावट के संकेत पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दुर्ग में 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और घटने की संभावना जताई गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X