{"_id":"69f1a54b2fa79ea8e7070cce","slug":"young-man-murdered-over-old-enmity-police-arrested-four-accused-including-two-minors-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों समेत दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों समेत दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जोगीनगर बस्ती का है, जहां रविवार देर रात क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, कुश बाघ अपने साथियों के साथ मौजूद था, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान चाकू से हमला कर कुश बाघ की गर्दन पर गंभीर वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन, तेलीबांधा थाना और क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कुछ घंटों के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बाघ उर्फ स्माटी (19) और राहुल गौंधरे (20) शामिल हैं, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह रही है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है.
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X