{"_id":"69f0a59b64b2b370e807d1db","slug":"west-bengal-assembly-election-2026-2nd-phase-trinamool-congress-bjp-congress-cpm-voting-percentage-comparison-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assembly Election: क्या दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड बनाएगा बंगाल, जहां आज मतदान वहां 2021 में कितने पड़े थे वोट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Election: क्या दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड बनाएगा बंगाल, जहां आज मतदान वहां 2021 में कितने पड़े थे वोट?
इवेंट्स डेस्क, दीप्ति तनेजा
Published by: Kirtivardhan Mishra
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (बुधवार) को है। जहां पहले चरण में 93 फीसदी से ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है, वहीं दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का चुनाव होना है। इसके लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तक ने कमर कस ली है। वहीं, कांग्रेस और वाम दल भी बुधवार को अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए की उम्मीद करेंगे। जहां पहले चरण में बंगाल में पिछले सभी चुनावों के मतदान का रिकॉर्ड टूटा था और यह 93.19 फीसदी दर्ज हुआ था। इस बार भी राजनीतिक दल और चुनाव आयोग इसी तरह की जबरदस्त वोटिंग की उम्मीद करेंगे।
ऐसे में यह जानना अहम है कि पश्चिम बंगाल में कितने मतदाता नई सरकार को चुनने वाले हैं? इस बार राज्य में मैदान में कितने प्रत्याशी हैं? 2021 के विधानसभा चुनाव में कितनी वोटिंग हुई थी? किन सीटों पर सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान हुआ था? आइये जानते हैं...
Trending Videos

पश्चिम बंगाल में कितने मतदाता नई सरकार को चुनने वाले हैं?
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान है। इन सीटों पर कुल 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 1.64 करोड़ पुरुष और 1.57 करोड़ महिला मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 80 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में 83.18% वोटिंग हुई थी। राज्य की मीनाखान विधानसभा सीट पर 2021 में सबसे ज्यादा 90 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, जोरासांको विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था। यहां सिर्फ 50% लोगों ने वोट डाला था।

पहले चरण में क्या था वोटिंग का हाल?
पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में राज्य की 294 में से 152 सीटों पर वोटिंग हुई। कुल वोटिंग 93.19 फीसदी रही। इस लिहाज से अगर आंकड़ों को देखा जाए तो बंगाल चुनाव के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार मतदाताओं में से करीब 3 करोड़ 36 लाख 20 हजार लोगों ने वोट डाला। यह आंकड़ा भी पोस्टल बैलट की वोटिंग की गणना के बाद और बढ़ सकता है। यानी बंगाल में वोट प्रतिशत काफी अधिक रहने की संभावना है।

कमेंट
कमेंट X