Live
Bengal Election Voting Live: 11 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान; कुछ जगहों पर ईवीएम खराबी को लेकर हंगामा
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Voting, Bengal Election News Live: पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग से मतदान की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बंगाल में सुबह 11 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इन आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंगाल में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा रहेगा।'ऊपर वाला भी बदलाव चाहता है'
उत्तर 24 परगना की बिधाननगर सीट पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अनहोनी को होनी कोई नहीं कर सकता है। ऊपर वाला साथ है, वे भी बदलाव चाहते हैं और नीचे मनुष्य भी विसर्जन करके रहेंगे। तोड़ना, मरोड़ना, जोड़ना और बदलना भाजपा का खेल है।'ईवीएम खराबी पर हंगामा
उत्तर 24 परगना की बारानगर सीट पर वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिखी। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।#WATCH बारानगर, उत्तर 24 परगना | वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर EVM काम नहीं कर रही है। pic.twitter.com/fPmSJVixQ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
भाजपा पोलिंग एजेंट पर जानलेवा हमला
छपरा विधानसभा सीट के हत्रा पंचायत के बूथ नंबर 52 के भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर ने कहा, 'वहां टीएमसी के कुछ गुंडे छिपे हुए थे। उनके खिलाफ कई केस हैं। जनियालामुल्ला एक अपराधी है। उसके पास एक गन थी और 2 और लोगों के पास भी गन थी। वे उन्हें लहरा रहे थे। फिर, करीब 15-20 और लोग हमारी तरफ आए। उनके पास लोहे की रॉड और बेंत थीं। उन्होंने पहले मुझ पर हमला किया और मुझे मारा, जिससे मैं गिर गया। उसके बाद, वे मुझे बार-बार मारते रहे। उन्होंने मेरे साथ के लोगों पर भी हमला किया। मेरे सिर पर 6 टांके लगे हैं। मैं चाहता हूं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। मुझे इंसाफ चाहिए।'शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के मतदान केंद्रों पर घूमने पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?'#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?" pic.twitter.com/0UbnF8YDrA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
खरगे की बंगाल के लोगों से अपील- अधिकारों को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील करते हुए उनसे बड़ी संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है जो उनके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें करारा जवाब देने का वक्त है।खड़गे ने एक्स पर कहा, 'आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैं हर मतदाता से अपील करता हूं कि वह बिना किसी डर या हिचकिचाहट के बड़ी संख्या में बाहर निकले और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करे।' खरगे ने कहा, 'प्रगतिशील मूल्यों के लिए वोट करें। विकास के लिए वोट करें। सद्भाव के लिए वोट करें। भाईचारे के लिए वोट करें।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा सार्थक बदलाव की दिशा में अग्रणी रहा है और आज का दिन भी ऐसा ही एक अहम अवसर है। उन्होंने कहा, 'यह समय उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है जो आपके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें करारा जवाब देने का है।'
खरगे ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, 'आपकी आवाज महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि पश्चिम बंगाल में सच्चे लोकतंत्र की भावना बनी रहे।' पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 294 सदस्यीय विधानसभा की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
मिथुन चक्रवर्ती बोले- समझ जाइए क्या होने वाला है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण के लिए भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती काशीपुर बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 248 पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा। और अगर इतना हुआ तो समझ जाइए क्या होने वाला है।'#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण के लिए भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती काशीपुर बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 248 पर वोट डालने पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा। और अगर इतना हुआ तो समझ जाइए क्या होने वाला… pic.twitter.com/tH7k9AElw8
आरजी कर पीड़िता के पिता का बयान
RG कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता के पिता शंकरन देबनाथ ने कहा, 'जनता जल्दी-जल्दी मतदान करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी की सरकार दरिंदों की सरकार है उसे हटाने के लिए जनता मैदान में उतर गई है। तृणमल कांग्रेस के लोग सब जगह हैं, CRPF और पुलिस ने उन्हें हटाया। वे लोग सबको कह रहे हैं कि 2 नंबर पर मतदान करिए।'सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, 'देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। जरा इस ज़ुल्म को देखिए। किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांति से होती है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इरादा बिल्कुल साफ है कि भाजपा जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।'
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, "देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। ज़रा इस ज़ुल्म को देखिए। किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांति से होती है। यह लोकतंत्र का… pic.twitter.com/lQpP1KKjHW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर वोट डाला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 50 से भी कम सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, 'भाजपा हर बार क्लीन स्वीप करने की बात करती है, लेकिन जब भी नतीजे आते हैं तो तस्वीर अलग ही होती है। जब भी आप भाजपा नेताओं से पूछेंगे तो वे जीत का दावा करते हैं, लेकिन नतीजे टीएमसी के पक्ष में आते हैं।'अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'साल 2021 के चुनाव में अमित शाह ने कहा था कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी, लेकिन टीएमसी ने 200 सीटों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने बंगाल में 30 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया, लेकिन टीएमसी ने 29 सीटें जीतीं। इस बार वे कह रहे हैं कि वे 177 सीटें जीतेंगे, लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए मुझे लगता है कि वे 50 से भी कम सीटें जीत पाएंगे।'

कमेंट
कमेंट X