Live
Bengal Election Voting Live: 11 बजे तक 40 फीसदी मतदान; भाजपा-टीएमसी समर्थक भिड़े, बीजेपी नेता की कार पर हमला
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Voting, Bengal Election News Live: पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग से मतदान की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
फाल्टा की घटना पर बोले शुभेंदु अधिकारी
फाल्टा घटना पर नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'हम भी मॉनिटर कर रहे हैं और जो जरूरी होगा करेंगे। चुनाव आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है। अगर यह इसी तरह काम करता है, तो जो जरूरी होगा वह किया जाएगा। मैं उम्मीदवार से इस बारे में बात करूंगा। भूपेंद्र यादव ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया। मैंने उन्हें स्थिति बताई। कुछ मिनट पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया। मैंने उन्हें फाल्टा घटना के बारे में बताया। यह टीएमसी की टेक्निक है। हम एक्शन ले रहे हैं। अभी कुछ नहीं हुआ है। 35 परसेंट वोटिंग हो चुकी है; अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।'गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट सुर्खियों में है। यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। जहांगीर खान ने कहा कि अगर अधिकारी खुद को ‘सिंघम’ समझते हैं, तो वह ‘पुष्पा’ हैं और किसी भी दबाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
दरअसल, चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि इलाके में मतदाताओं को डराने-धमकाने और उनके वोटर आईडी जमा कराने की कोशिश हो रही है। इसी के बाद पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा फाल्टा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हालत में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
सीपीआईएम सांसद मोहम्मद सलीम ने परिवार समेत डाला वोट
CPI(M) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और उनकी पत्नी डॉ. रोसिना खातून ने कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | CPI(M) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और उनकी पत्नी डॉ. रोसिना खातून ने कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। pic.twitter.com/ZspKKUPEcr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
ईवीएम पर टेप लगाने की खबरों पर निर्वाचन आयुक्त का बयान
पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयुक्त ने एक बयान में कहा है कि अगर ईवीएम के किसी बटन पर टेप लगाने का मामला सामने आया है तो उसकी पुष्टि होनी चाहिए। अगर ये सच है तो उस बूथ पर फिर से चुनाव कराया जाएगा।भाजपा उम्मीदवार पर हमला, कार में तोड़फोड़
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ। विकास सरदार ने कहा, 'हर जगह गुंडागिरी हो रही है। वोट लूट हो रही थी। मेरे जाने के बाद 250 टीएमसी के गुंडों ने मेरे पर हमला किया। मेरे सुरक्षाकर्मी की गन भी छीन ली।'#WATCH दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण का मतदान, मतदान जारी है। बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
विकास सरदार ने कहा, "हर जगह गुंडागिरी हो रही है। वोट लूट हो रही थी।… pic.twitter.com/ITpYQ8ScER
हुगली में खानाकुल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों में झड़प हो गई। यह झड़प बूंथ नंबर 147-148, रामचंद्रपुर आदर्श बिद्याभवन में वोटिंग के दौरान हुई। सीआरपीएफ की सब इंस्पेक्टर उषा ने कहा, ये एक छोटी घटना थी फिलहाल सब शांत है और सीआरपीएफ की महिला बटालियन तैनात है।
बंगाल में सुबह 11 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इन आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंगाल में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा रहेगा।'ऊपर वाला भी बदलाव चाहता है'
उत्तर 24 परगना की बिधाननगर सीट पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अनहोनी को होनी कोई नहीं कर सकता है। ऊपर वाला साथ है, वे भी बदलाव चाहते हैं और नीचे मनुष्य भी विसर्जन करके रहेंगे। तोड़ना, मरोड़ना, जोड़ना और बदलना भाजपा का खेल है।'ईवीएम खराबी पर हंगामा
उत्तर 24 परगना की बारानगर सीट पर वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिखी। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।#WATCH बारानगर, उत्तर 24 परगना | वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर EVM काम नहीं कर रही है। pic.twitter.com/fPmSJVixQ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
भाजपा पोलिंग एजेंट पर जानलेवा हमला
छपरा विधानसभा सीट के हत्रा पंचायत के बूथ नंबर 52 के भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर ने कहा, 'वहां टीएमसी के कुछ गुंडे छिपे हुए थे। उनके खिलाफ कई केस हैं। जनियालामुल्ला एक अपराधी है। उसके पास एक गन थी और 2 और लोगों के पास भी गन थी। वे उन्हें लहरा रहे थे। फिर, करीब 15-20 और लोग हमारी तरफ आए। उनके पास लोहे की रॉड और बेंत थीं। उन्होंने पहले मुझ पर हमला किया और मुझे मारा, जिससे मैं गिर गया। उसके बाद, वे मुझे बार-बार मारते रहे। उन्होंने मेरे साथ के लोगों पर भी हमला किया। मेरे सिर पर 6 टांके लगे हैं। मैं चाहता हूं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। मुझे इंसाफ चाहिए।'शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के मतदान केंद्रों पर घूमने पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?'#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?" pic.twitter.com/0UbnF8YDrA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
खरगे की बंगाल के लोगों से अपील- अधिकारों को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील करते हुए उनसे बड़ी संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है जो उनके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें करारा जवाब देने का वक्त है।खड़गे ने एक्स पर कहा, 'आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैं हर मतदाता से अपील करता हूं कि वह बिना किसी डर या हिचकिचाहट के बड़ी संख्या में बाहर निकले और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करे।' खरगे ने कहा, 'प्रगतिशील मूल्यों के लिए वोट करें। विकास के लिए वोट करें। सद्भाव के लिए वोट करें। भाईचारे के लिए वोट करें।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा सार्थक बदलाव की दिशा में अग्रणी रहा है और आज का दिन भी ऐसा ही एक अहम अवसर है। उन्होंने कहा, 'यह समय उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है जो आपके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें करारा जवाब देने का है।'
खरगे ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, 'आपकी आवाज महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि पश्चिम बंगाल में सच्चे लोकतंत्र की भावना बनी रहे।' पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 294 सदस्यीय विधानसभा की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X