सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee says From yesterday night they started atrocities,they arrested so many of our people

'ऐसा लोकतंत्र पहले नहीं देखा': बंगाल में मतदान के बीच CM ममता हमलावर, कहा- TMC कार्यकर्ताओं की हो रही पिटाई

एएनआई, कोलकाता। Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो रही है और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
 

Mamata Banerjee says From yesterday night they started atrocities,they arrested so many of our people
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के बीच सियासी माहौल और ज्यादा गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदान के दौरान उनके समर्थकों के साथ अत्याचार हुआ है और लोकतंत्र की मूल भावना को चोट पहुंचाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि "कल रात से ही अत्याचार शुरू हो गए और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा है। यह अदालत की अवमानना है। मैंने इस तरह का लोकतंत्र कभी नहीं देखा। तृणमूल कांग्रेस चुनाव जीत रही है। सीआरपीएफ इस तरह लोगों को प्रताड़ित नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस नजर नहीं आ रही है, सब कुछ उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्हें सीमाओं की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वे एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। मैंने 1984 से चुनाव लड़ा है, लेकिन इस तरह के अत्याचार पहले कभी नहीं देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता ने आगे कहा कि मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है... इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा... राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने हमारे एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है? इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोटिंग के बाद केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:  एग्जिट पोल थोड़ी देर में: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल-पुदुचेरी में क्या थे 2021 के अनुमान, कैसा था असल नतीजा?

ममता बनर्जी- हमारी जीत पक्की है, तृणमूल ही जीतेगी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है। मतदान के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विक्ट्री का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास के नाम पर वोट दे रही है। बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सभी की नजरें अब 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed