Live
Exit Polls 2026 Live: बंगाल से तमिलनाडु तक किसकी सरकार का अनुमान? पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स कुछ ही देर में
{"_id":"69f1eae2bb1083e43506982e","slug":"exit-poll-results-live-west-bengal-assam-kerala-tamil-nadu-puducherry-vidhan-sabha-chunav-exit-polls-2026-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Exit Polls 2026 Live: बंगाल से तमिलनाडु तक किसकी सरकार का अनुमान? पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स कुछ ही देर में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Exit Poll Results 2026 Bengal Tamil Nadu Assam Live Updates: पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूरी होने वाली है। अब राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकने वाली हैं। शाम 6:30 बजे से शुरुआती रुझान सामने आने शुरू होंगे, जो नतीजों से पहले चुनावी माहौल का संकेत दे सकते हैं।
विधानसभा चुनाव 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:43 PM, 29-Apr-2026
Exit Polls 2026 Live: बंगाल-तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा, बोले पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 2026 चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए असम और पुदुचेरी में अपनी सरकार बरकरार रखेगा, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी सरकार बनाने जा रहा है। गोयल ने कहा कि केरल में भी भाजपा अपना वोट शेयर बढ़ाएगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों' की तरह चल रहे हैं।05:36 PM, 29-Apr-2026
मजबूत एग्जिट पोल के लिए कितने लोगों से सवाल पूछना जरूरी?
एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है।05:32 PM, 29-Apr-2026
Exit Polls 2026 Live: क्या होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन से दल को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।05:28 PM, 29-Apr-2026
Assam Exit Poll Result: चुनाव में मतदाताओं की मजबूत भागीदारी
असम में इस बार लगभग 85.96 फीसदी मतदान हुआ, जिसे काफी अहम माना जा रहा है। राज्य के करीब 2.5 करोड़ मतदाताओं में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।05:25 PM, 29-Apr-2026
West Bengal Exit Poll Result Live: दो चरणों में हुई वोटिंग में सभी सीटों पर भारी मतदान
पश्चिम बंगाल में दोनों चरणों के मतदान के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले चरण में 92 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया था, जबकि दूसरे चरण में फिलहाल अभी मतदान जारी है।05:11 PM, 29-Apr-2026
Tamil Nadu Exit Poll: लोगों ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर इस बार जोरदार मतदान दर्ज किया गया। राज्य में करीब 82.24 फीसदी वोटिंग हुई। माना जा रहा है अधिक मतदान कई अहम सीटों के परिणामों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में एग्जिट पोल राज्य की राजनीतिक दिशा का शुरुआती संकेत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:09 PM, 29-Apr-2026
Kerala Exit Poll: केरल मजबूत भागीदारी की परंपरा इस बार भी जारी
केरल में एक बार फिर मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान कर अपनी मजबूत लोकतांत्रिक भागीदारी का परिचय दिया। नौ अप्रैल को हुए मतदान के दौरान राज्यभर में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। कहा जा रहा है कि केरल की चुनावी राजनीति अक्सर बेहद दिलचस्प और करीबी मुकाबलों वाली होती है, इसलिए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।05:08 PM, 29-Apr-2026
Puducherry Exit Poll: पुदुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, मतदाताओं की ऐतिहासिक भागीदारी
पुडुचेरी में इस बार 89.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले कई दशकों में सबसे अधिक माना जा रहा है। 1964 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे हैं। यह आंकड़ा केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक जागरूकता को दर्शाता है। अब एग्जिट पोल यह बताने की कोशिश करेंगे कि यह मतदान किस दल के पक्ष में गया।05:06 PM, 29-Apr-2026
West Bengal Exit Poll: PM मोदी ने की भारी मतदान की तारीफ, मतदाताओं की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान पर खुशी जताई और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। हरदोई में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मतदान करना लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है। उन्होंने वोटिंग समाप्त होने तक लोगों से लगातार मतदान केंद्र पहुंचने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की। सोशल मीडिया पर सामने आ रही लंबी कतारों और मतदान केंद्रों की तस्वीरों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यह उत्साह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के पर्व को और मजबूत बना रहा है।
04:37 PM, 29-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X