सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bomb Threats Issued to Schools in Gurugram Khalistan National Army Sends Emails

Bomb Threats: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ईमेल; CM नायब को सीधी चुनौती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Wed, 29 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम में पहले भी निजी स्कूलों को इस तरह की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हो चुके हैं। जनवरी 2026 से अब तक तीन बार स्कूलों को ईमेल प्राप्त हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस ने जांच करते हुए एक मामले में 19 मार्च को गुजरात से आरोपी सौरभ विश्वास उर्फ माइकल को को गिरफ्तार किया था।

Bomb Threats Issued to Schools in Gurugram Khalistan National Army Sends Emails
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार को गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप मच गया। अबकी बार धमकी भरा ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। ईमेल भेजने वाले ने 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने की बात कहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। इसके साथ ही धमकी भरे ईमेल में गुरुग्राम के करीब छह निजी स्कूलों को बम से उड़ाने के साथ ही दिल्ली के लाल किले पर बम धमाका करने की धमकी दी गई है।  

Trending Videos

छह निजी स्कूलों को भेजा गया धमकी भरा मेल
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 8.33 बजे करीब छह निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। इन ईमेल में लिखा गया है कि स्कूलों के परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। वहीं, ईमेल में लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में बम लगाए जाने के बारे में भी लिखा गया था। इस ईमेल की सूचना मिलते ही गुरुग्राम के साथ ही दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी कर बच्चों को भेजा गया घर
पुलिस ने संबंधित स्कूलों में बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्कवायड भेजकर गहनता से निरीक्षण कराया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में बच्चों की छुट्टी करके उन्हें घर भेज दिया गया है। इन स्कूलों में एचडीएफसी स्कूल, सनसिटी स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य कई स्कूल आदि शामिल हैं, जिनको धमकी भरी ईमेल मिली है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों की गहन तलाशी ली। स्कूल परिसरों में कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे स्टेशन को लेकर भी धमकी
इसके अलावा ईमेल में अंबाला कैंट जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन रेलवे ट्रैक और दिल्ली में आईईडी धमाके होने की बात कही गई है। इसके बाद रेलवे पुलिस भी हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे ईमेल में लोगों से कहा गया है कि अगर उन्हें अपनी और अपने बच्चों की जान प्यारी है तो वह आज ट्रेन में सफर न करें। 

पहले भी दी गई थी धमकी 
गुरुग्राम में पहले भी निजी स्कूलों को इस तरह की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हो चुके हैं। जनवरी 2026 से अब तक तीन बार स्कूलों को ईमेल प्राप्त हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस ने जांच करते हुए एक मामले में 19 मार्च को गुजरात से आरोपी सौरभ विश्वास उर्फ माइकल को को गिरफ्तार किया था। उसके संबंध बांग्लादेश के एक व्यक्ति से थे। आरोपी ने करीब 300 ईमेल आईडी उपलब्ध कराई गई थी। 

पुलिस का बयान
जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, उनमें पुलिस टीमों, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्कवायड के निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ईमेल भेजने के आईपी एड्रेस के बारे में पता लगाया जा रहा है ताकि मेल भेजने वालों की पहचान करके गिरफ्तार किया जा सके। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed