सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today is the last day of self-enumeration, door-to-door census work will start from May 1.

Gurugram News: आज स्व-गणना का अंतिम दिन, 1 मई से शुरू होगा घर-घर जनगणना कार्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of self-enumeration, door-to-door census work will start from May 1.
विज्ञापन
गुरुग्राम में अब तक 12,607 परिवारों ने पूरी की स्व-गणना
Trending Videos

डीसी उत्तम सिंह ने नागरिकों से स्व-गणना पूरी करने और जनगणना कार्य में सहयोग की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीसी उत्तम सिंह ने गुरुग्राम के सभी नागरिकों से अपील की है कि आज स्व-गणना का अंतिम दिन है, इसलिए सभी लोग इसमें भाग लें और अपनी जनगणना प्रक्रिया समय पर पूरी करें। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 12,607 परिवार स्व-गणना पूरी कर चुके हैं, जो लोगों की अच्छी भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है। विशेष रूप से युवाओं में स्व-गणना को लेकर अच्छा उत्साह देखा गया है।
डीसी ने बताया कि स्व-गणना एक बहुत सरल प्रक्रिया है, जिसे se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर केवल 5 से 7 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इसके बाद एक आईडी नंबर जारी होता है, जिसे बाद में गणनाकर्मी को देना होता है। डीसी ने बताया कि 1 मई से पूरे हरियाणा सहित गुरुग्राम में घर-घर सूचीकरण और जनगणना का वास्तविक कार्य शुरू होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने क्षेत्र में आने वाले गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों को पूरा सहयोग दें और उन्हें सही, सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। डीसी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से हर नागरिक देश के विकास, नीतियों के निर्माण और संसाधनों के समान वितरण में योगदान देता है। उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना अधिकारियों को जरूरी जानकारी देने से इनकार करना या सहयोग न करना जनगणना अधिनियम के तहत दंडनीय है।
उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अपनी जनगणना दर्ज करवाने की अपील की। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य के लिए पूरी तैयारी कर ली है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक इस पूरी प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं और उनसे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा है। जनगणना विभाग उनके साथ पूरी तरह खड़ा है।
यदि किसी गणनाकर्मी, पर्यवेक्षक या नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वे अपने संबंधित पर्यवेक्षक या तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जनगणना विभाग की हेल्पलाइन 1855 भी उपलब्ध है, जहां शिकायत या समस्या दर्ज कराई जा सकती है। हर शिकायत पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed