सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for stealing jewellery worth lakhs of rupees from railway station

Gurugram News: रेलवे स्टेशन से लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing jewellery worth lakhs of rupees from railway station
विज्ञापन
-सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया आरोपी, 20 लाख रुपये से अधिक के गहने और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, आनंद विहार रेलवे स्टेशन की घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से लाखों के गहने और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने और वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी भी बरामद की है। आरोपी की पहचान अशोक विहार निवासी इंताज अली (46) के रूप में हुई है।

रेलवे पुलिस उपायुक्त बी भारत रेड्डी के मुताबिक, 24 अप्रैल को चोरी की ऑनलाइन शिकायत मिली। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 23 अप्रैल को वह आनंद विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगी रीवा एक्सप्रेस 12828 में बैठी थी। उनके पास 20 लाख रुपये से अधिक के गहने बैग में और करीब 55 हजार रुपये उनके पर्स में रखे थे। रात करीब 10 बजे उसको देखने पर बैग गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के बयान पर की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरपीएफ कर्मियों की सहायता से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान आरोपी महिला का बैग उसकी सीट से उठाकर ले जाते देखा गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गुप्त सूचना के आधार पर उसे अशोक विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पाया गया कि उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed