सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife dies after being thrown on the floor, accused absconding after the incident

Gurugram News: पत्नी की फर्श पर पटकने से मौत, वारदात के बाद से आरोपी फरार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Wife dies after being thrown on the floor, accused absconding after the incident
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार शाम हुई वारदात, पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Trending Videos

-वारदात के बाद आरोपी पति फरार, पुलिस कर रही तलाश, पकड़े जाने के बाद झगड़े की वजहों का चलेगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार शाम झगड़े के दौरान एक युवक ने पत्नी को मासूम बेटे के सामने ही फर्श पर पटक दिया। महिला के अचेत होते ही आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता पूनम (27) को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम के शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस आरोपी पति रूपक की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े जाने के बाद ही झगड़े की वजहों का पता चलेगा। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पूनम के परिजन वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रूपक अपनी पत्नी पूनम के साथ सोनिया विहार टोल टैक्स के पास रहता था। करीब पांच साल पहले दोनों का विवाह हुआ था और इनका तीन साल का एक बेटा है। रूपक पेशे से कार चालक है।
बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस को खबर मिली कि एक युवक ने पत्नी को फर्श पर पटक दिया और फरार हो गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रूपक अक्सर पूनम के साथ झगड़ा करता था।
पड़ोसियों पुलिस को बयान में बताया है कि वारदात के समय आरोपी पत्नी को पीट रहा था। इस दौरान उसने पत्नी को सिर के बल पटक दिया। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed