सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Baba Bageshwar's statement in Nagpur Katha: "Even mothers from big families are drinking," sparks controversy

बाबा बागेश्वर ने ये क्या कह दिया?: 'बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब’ कहकर फंसे कथावाचक; कांग्रेस ने घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नागपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया। छतरपुर में दीप्ति पांडे समेत महिला कांग्रेस ने विरोध जताकर माफी की मांग की। आगे चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर आंदोलन होगा।

Baba Bageshwar's statement in Nagpur Katha: "Even mothers from big families are drinking," sparks controversy
नागपुर कथा में बाबा बागेश्वर का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

नागपुर में देश के चर्चित कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नागपुर में आयोजित कथा के दौरान उन्होंने महिलाओं में बढ़ती शराब पीने की आदत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आजकल पुरुष तो छोड़िए, बड़े घरानों की माताएं भी पी रही हैं…बजरंग बली बचाएं। उनके इस बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

माताओं के संस्कार पर उठे सवाल
कथा के दौरान शास्त्री ने कहा कि जब माताएं ही “विचित्र संस्कार” अपनाने लगेंगी, तो इसका असर बच्चों पर पड़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हालात बन सकते हैं कि बच्चे के रोने पर उसे भी शराब पिलाकर सुलाया जाए। उन्होंने पुराने समय के संस्कारों और मर्यादाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग गलत काम करने से डरते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब शास्त्री के बयान चर्चा में आए हों। इससे पहले भी नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को देश सेवा के लिए समर्पित करने की बात कही थी, जिस पर देशभर में विवाद हुआ था।


पढ़ें: 'अमृत भारत की स्पीड 160 किमी', कहकर घिरे मंत्री शाह, 110 की स्पीड को बढ़ा चढ़ाकर बता दिया; देखें वीडियो

महिला कांग्रेस का विरोध
शास्त्री के ताजा बयान के बाद छतरपुर में विरोध तेज हो गया है। महिला कांग्रेस नेत्री दीप्ति पांडे ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि व्यासपीठ से इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उन्हें सुनता है, ऐसे में माताओं के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शास्त्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी।

बढ़ती सियासी गर्मी
धार्मिक मंच से दिए गए इस बयान ने एक बार फिर समाज और राजनीति के बीच बहस को तेज कर दिया है। जहां समर्थक इसे सामाजिक चेतावनी बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed