{"_id":"69f227fb2549ac8ee4041fb3","slug":"signalling-failure-on-magenta-line-services-affected-throughout-the-day-gurgaon-news-c-340-1-del1004-134404-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मैजेंटा लाइन पर सिग्नलिंग फेल, दिनभर प्रभावित रहीं सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मैजेंटा लाइन पर सिग्नलिंग फेल, दिनभर प्रभावित रहीं सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
-कालकाजी मंदिर से बॉटनिकल गार्डन सेक्शन में ट्रेनों की रफ्तार घटी, शाम 6 बजे बहाल हुई व्यवस्था
-ट्रेनों के बीच अंतराल बढ़ने से कई जगह भीड़ की बनी स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मैजेंटा लाइन पर बुधवार को सिग्नलिंग सिस्टम में आई खराबी के कारण यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन के बीच चलने वाली इस लाइन के कालकाजी मंदिर से बॉटनिकल गार्डन सेक्शन में सुबह करीब 10:30 बजे तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके चलते ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित करना पड़ा। इस दौरान प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों को निर्धारित गति से कम रफ्तार पर चलाया गया, जिससे ट्रेनों के बीच अंतराल बढ़ गया और कई जगह भीड़ की स्थिति बनी। हालांकि, मैजेंटा लाइन के बाकी हिस्सों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, सिग्नलिंग सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम की गई। यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर लगातार घोषणाएं की जाती रहीं। साथ ही यात्रियों को जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग और अन्य मेट्रो लाइनों का उपयोग करने की सलाह भी दी गई। तकनीकी टीम ने दिनभर समस्या को दूर करने के लिए काम किया। सिग्नलिंग सिस्टम की जांच और मरम्मत के बाद शाम करीब 6:00 बजे खराबी को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद इस सेक्शन में मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मैजेंटा लाइन पर सभी ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
केबल चोरी का नहीं है मामला
मेट्रो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला केबल चोरी का नहीं था बल्कि सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी थी। हालांकि, दिनभर हुई परेशानी के बाद यात्रियों ने मेट्रो प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। कई यात्रियों का कहना था कि मेट्रो के इतने बड़े नेटवर्क के संचालन के बावजूद रखरखाव में कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह के व्यस्त समय में सेवाएं प्रभावित होने से वे समय पर दफ्तर नहीं पहुंच सके।
मैजेंट लाइन दिल्ली-एनसीआर के लिए है अहम
मैजेंटा लाइन दिल्ली और एनसीआर के लिए बेहद अहम कनेक्टिविटी कॉरिडोर है। यह लाइन आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 को जोड़ते हुए यात्रियों के लिए सफर आसान बनाती है। साथ ही हौज खास, कलकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों के जरिए अन्य मेट्रो लाइनों से जुड़कर नेटवर्क की रीढ़ की तरह काम करती है, जिससे भीड़ का दबाव कम होता है।
Trending Videos