सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs SRH: Ryan Rickelton holds record of Fastest hundreds for Mumbai Indians in Ipl

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन, रेयान रिकेल्टन किस स्थान पर? जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मुंबई के स्टार ओपनर रेयान रिकेल्टन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...

MI vs SRH: Ryan Rickelton holds record of Fastest hundreds for Mumbai Indians in Ipl
रेयान रिकेल्टन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रेयान रिकेल्टन ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 
Trending Videos


मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को मुंबई के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ रिकेल्टन एमआई की तरफ से सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। जयसूर्या ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 45 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतनी ही गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। कैमरन ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव (49 गेंदें) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान किशन की इस मामले में की बराबरी
वानखेड़े स्टेडियम में एसआरएच के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन ने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और आठ छक्के लगाए। इस पारी में रिकेल्टन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो एमआई की तरफ से संयुक्त रूप से सातवां सबसे तेज अर्धशतक है। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम पर है, जिन्होंने आठ अक्तूबर 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 16 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था। इससे पहले रयान रिकेल्टन 29 मार्च 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed