SRH Inning
176/3 (13 ov)
Target: 244
Nitish Kumar Reddy 8(6)*
Heinrich Klaasen 35 (17)
Sunrisers Hyderabad need 68 runs in 42 remaining balls
{"_id":"69f22a4afdd6c1b78c018116","slug":"mi-vs-srh-ryan-rickelton-holds-record-of-fastest-hundreds-for-mumbai-indians-in-ipl-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन, रेयान रिकेल्टन किस स्थान पर? जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन, रेयान रिकेल्टन किस स्थान पर? जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार
हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मुंबई के स्टार ओपनर रेयान रिकेल्टन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...
रेयान रिकेल्टन
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रेयान रिकेल्टन ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को मुंबई के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ रिकेल्टन एमआई की तरफ से सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। जयसूर्या ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 45 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतनी ही गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। कैमरन ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव (49 गेंदें) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।
ईशान किशन की इस मामले में की बराबरी
वानखेड़े स्टेडियम में एसआरएच के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन ने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और आठ छक्के लगाए। इस पारी में रिकेल्टन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो एमआई की तरफ से संयुक्त रूप से सातवां सबसे तेज अर्धशतक है। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम पर है, जिन्होंने आठ अक्तूबर 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 16 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था। इससे पहले रयान रिकेल्टन 29 मार्च 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके थे।
Trending Videos