SRH Inning
92/0 (6 ov)
Target: 244
Abhishek Sharma 36(17)*
Travis Head 48 (19)
Strategic Timeout : Sunrisers Hyderabad need 152 runs in 14.0 remaining overs
{"_id":"69f21dbed4b921c2eb05353b","slug":"mi-vs-srh-mumbai-indians-pay-tribute-to-support-staff-members-late-daughter-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs SRH: सपोर्ट स्टाफ की बेटी का आकस्मिक निधन, काली पट्टी बांधकर उतरे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs SRH: सपोर्ट स्टाफ की बेटी का आकस्मिक निधन, काली पट्टी बांधकर उतरे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने खेल भावना की मिसाल पेश की है। बुधवार को खेले जा रहे मुकाबले में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम काली पट्टी बांधकर उतरी है। टीम ने यह फैसला सपोर्ट स्टाफ की बेटी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया।
मुंबई बनाम हैदराबाद
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने का फैसला किया। टीम ने यह कदम अपने सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने और एकजुटता दिखाने के लिए उठाया।
टीम का बयान
मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, 'हमारे सपोर्ट स्टाफ की बेटी के आकस्मिक निधन के कारण, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज परिवार की याद और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए काली पट्टी बांधेंगे।' इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
मुंबई को हर हाल में जीतना होगा मुकाबला
वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि आईपीएल 2026 में उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने सात में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। यह टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में नौवें पायदान पर मौजूद है। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें अपनी किस्मत बदलने की सख्त जरूरत है। दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में से पांच मुकाबले जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस टीम ने अपने पिछले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एसआरएच की कोशिश जीत के सिलसिले को जारी रखने की होगी।
Trending Videos

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।