MI Inning
60/0 (5 ov)
Ryan Rickelton 20(13)*
Will Jacks 37 (17)
Mumbai Indians elected to bat
{"_id":"69f1f9c5526b4333ee07d381","slug":"shakib-al-hassan-blames-yunus-government-on-not-playing-in-t20-world-cup-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: अब भी बाकी है टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाने की कसक! शाकिब अल हसन ने यूनुस सरकार पर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: अब भी बाकी है टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाने की कसक! शाकिब अल हसन ने यूनुस सरकार पर फोड़ा ठीकरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी को तत्कालीन यूनुस सरकार की बड़ी गलती बताया और इसे देश के लिए बड़ा नुकसान कहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट-प्रेमी देश के लिए विश्व कप में नहीं खेलना निराशाजनक है।
शाकिब अल हसन
- फोटो : ANI/Amarujala AI
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम की गैर-मौजूदगी को लेकर तत्कालीन अंतरिम सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले को बड़ी भूल बताते हुए कहा कि इससे देश और क्रिकेट प्रेमियों को भारी नुकसान हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में शाकिब ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह सरकार की तरफ से बहुत बड़ी गलती थी कि उन्होंने विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।'
Trending Videos
क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका
शाकिब ने कहा कि बांग्लादेश जैसे क्रिकेट-दीवाने देश के लिए विश्व कप में न खेलना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा, 'हमारा देश अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलते देखना पसंद करता है। ऐसे बड़े टूर्नामेंट से दूर रहना बहुत बड़ी कमी है।'

क्यों लिया गया था फैसला?
बांग्लादेश ने भारत में आयोजित टी20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार किया था। सरकार ने सुरक्षा चिंताओं और ‘राष्ट्रीय सम्मान’ का हवाला देते हुए टीम को टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था। भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों और मैचों को श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग पूरी न होने के बाद यह फैसला लिया गया।

भविष्य को लेकर उम्मीद
हालांकि इस विवाद के बावजूद शाकिब टीम के भविष्य को लेकर आशावादी नजर आए। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम पहले से ज्यादा संतुलित दिख रही है। उन्होंने कहा, 'पहले टीम कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर रहती थी, लेकिन अब यह एक यूनिट के रूप में खेल रही है। यही आगे बढ़ने का सही तरीका है।' शाकिब का मानना है कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण बांग्लादेश क्रिकेट को मजबूत बना रहा है और आने वाले समय में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कमेंट
कमेंट X