सब्सक्राइब करें
SRH Inning
193/3 (15 ov)
Target: 244
Heinrich Klaasen 44(21)*
Nitish Kumar Reddy 16 (14)
Sunrisers Hyderabad need 51 runs in 30 remaining balls

Live

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका, ट्रेविस हेड 76 रन बनाकर आउट; हार्दिक को मिली सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, SRH vs MI Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई जीत की पटरी पर लौटने के लिए जोर लगाएगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

mi vs srh live cricket score mumbai indians vs sunrisers hyderabad ipl 2026 41st match updates
अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:46 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है।
10:39 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: ईशान किशन भी आउट

हैदराबाद को दूसरा झटका भी गजनफर ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। अब ट्रेविस हेड का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।
10:37 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: अर्धशतक से चूके अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूक गए। उन्हें गजनफर ने बोल्ट के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में 45 रन बनाकर लौटे। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी निभाई। अब हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
10:26 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड का 20 गेंदों में अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा भी फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। 
09:54 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।
09:35 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: मुंबई ने 243/5 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की 123 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
08:56 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: रेयान रिकेल्टन का 44 गेंदों में शतक

मुंबई के विस्फोटक ओपनर रेयान रिकेल्टन ने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई ने तीन विकेट पर 180 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
08:47 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका प्रफुल्ल हिंगे ने दिया। उन्होंने हर्ष दुबे के हाथों नमन धीर को कैच कराया। वह 17 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 
08:44 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। रेयान रिकेल्टन 86 और नमन धीर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी हो चुकी है। मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 163 रन है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed