{"_id":"69f227f3676dd9ca700f5d82","slug":"womens-t20-world-cup-2026-bcci-will-announce-indian-squad-on-saturday-know-updates-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens T20 World Cup 2026: कब होगा महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान? बीसीसीआई ने दी बड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens T20 World Cup 2026: कब होगा महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान? बीसीसीआई ने दी बड़ी जानकारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को टीम इंडिया का एलान करेगा। भारतीय टीम को ग्रुप-1 में रखा गया है, जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा।
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से पांच जुलाई तक खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार शाम पांच बजे मुंबई स्थित मुख्यालय में 2026 महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान करेगा।
शनिवार को होगा एलान
टीम चयन के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अस्मिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्वॉड की घोषणा करेंगे। इसके अलावा चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ 28 मई से दो जून के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज, लॉर्ड्स में 10-13 जुलाई को खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच, और इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए टीमों का भी चयन करेगी।
किस टीम में भारतीय महिला टीम?
ग्रुप स्टेज की बात करें तो भारत को महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा।
तैयारियों पर देना होगा ध्यान
भारत की तैयारियों की बात करें तो टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-4 से गंवाई थी, जो चिंता का विषय है। भारतीय टीम 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए महिला टी20 विश्व कप में उपविजेता रही थी, लेकिन अब तक इस फॉर्मेट में खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि, 2025 में घरेलू मैदान पर महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और इस बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा। इस बीच, मेजबान इंग्लैंड ने 28 अप्रैल को अपनी टीम घोषित कर दी है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 33 मैच सात अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।
Trending Videos