{"_id":"69f243d7c85958774a08a944","slug":"ipl-2026-vaibhav-suryavanshi-reply-to-pakistani-critic-makes-bold-statement-regarding-the-ai-chip-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पाकिस्तानी आलोचक को वैभव सूर्यवंशी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, AI चिप वाले बयान पर कही बड़ी बात; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: पाकिस्तानी आलोचक को वैभव सूर्यवंशी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, AI चिप वाले बयान पर कही बड़ी बात; जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में नौ मैचों में 400 रन बनाकर तूफानी प्रदर्शन से सबको चौंका दिया, यहां तक कि नौमान नियाज ने मजाक में उनके अंदर एआई चिप होने की बात कह दी। इस पर युवा बल्लेबाज ने जवाब दिया है।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल के मौजूदा संस्करण में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिस तरह से बोल रहा है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस महज 15 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ मैचों में 400 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है, और उनकी विस्फोटक स्ट्राइक रेट 238.09 बताती है कि वह इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी दबाव के ताबड़तोड़ रन बनाए, जिससे उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Trending Videos
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
पाकिस्तानी आलोचक को वैभव का जवाब
वैभव के इस अविश्वसनीय प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक नौमान नियाज भी हैरान रह गए और मजाकिया अंदाज में उन्होंने कह दिया कि शायद इस खिलाड़ी में कोई 'एआई चिप' लगी हुई है, जो उसे इतने बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में मदद करती है। इस पर जब सूर्यवंशी से सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि भगवान ने ही उनके बैट में कुछ खास लगा दिया है, और वे उसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा आग
सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो उन्होंने मात्र 167 गेंदों में पूरा किया। इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल के 2019 के 188 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जबकि अभिषेक शर्मा, निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी इस सूची में उनसे पीछे हैं।