{"_id":"69f2173a9e970492e70db17f","slug":"show-cause-notice-issued-to-drug-supplier-will-have-to-reply-within-seven-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86377-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दवा सप्लायर को कारण बताओ नोटिस जारी, सात दिन में देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दवा सप्लायर को कारण बताओ नोटिस जारी, सात दिन में देना होगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस देखे ही झोलाछाप के क्लीनिक के लिए सप्लाई की दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांधी नगर इलाके में झोलाछाप की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को ड्रग कंट्रोल विभाग ने संबंधित दवा सप्लायर को शो-कॉज नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। जांच में सामने आया कि क्लीनिक को बिना लाइसेंस और वैध जांच के दवाएं सप्लाई की जा रही थीं।
विभाग अब सप्लायर की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेगा। मामले में मंगलवार को शिवाजी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस और ड्रग विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोल विभाग और जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को छापा मार कर बिना डिग्री इलाज कर रहे मिराज आलम को पकड़ा था। मौके पर एक मरीज भर्ती मिला, जिसका इलाज वही कर रहा था। जांच में पता चला कि उसके पास कोई वैध मेडिकल डिग्री या लाइसेंस नहीं है। वह पहले निजी अस्पताल में कंपाउंडर था और पिछले 5–6 वर्षों से खुद को डॉक्टर बताकर क्लीनिक चला रहा था। गांधी नगर में वह डेढ़ साल से सक्रिय था। छापे में 36 प्रकार की बिना दस्तावेज दवाएं बरामद हुईं, जिन्हें सीज कर दिया गया था।
--
संबंधित दवा सप्लायर को शो-कॉज नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - सुरेश, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी
Trending Videos