Old Love vs New Marriage: शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसमें दो लोग रिश्ते में आते हैं और मिलकर नई यादें बनाना शुरू करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इस नए सफर के बीच में पुराने रिश्तों की यादें मन में दस्तक देने लगती हैं। आप अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन उसके बाद भी आपको अपने एक्स या पुराने प्यार की याद आ जाती है। यह अनुभव कई लोगों को कन्फ्यूज कर देता है, साथ ही अपराधबोध का कारण भी बन सकता है। लोग सोचने लगते हैं कि क्या वे अपने वर्तमान रिश्ते के साथ पूरी तरह ईमानदार हैं या नहीं।
Relationship Advice: शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है? जानिए रिश्ते पर इसका असर
Missing Ex After Marriage: शादी के बाद एक्स की याद आना एक सामान्य मानसिक प्रक्रिया है, जो पुरानी भावनाओं, अधूरे क्लोज़र या तुलना की आदत के कारण होती है। यह जरूरी नहीं कि आप अपने वर्तमान रिश्ते से असंतुष्ट हों, लेकिन इसे समझदारी से संभालना जरूरी है।
अधूरी भावनाएं
शादी के बाद भी एक्स पार्टनर की याद आने की सबसे बड़ी वजह होती है, अधूरी भावनाएं। यानी अगर आपका पिछला रिश्ता बिना क्लोज़र के खत्म हुआ था तो उसकी भावनाएं मन में रह सकती हैं। अगर आप किसी से प्यार करते थे, उसके साथ रहना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से आपकी शादी आपके एक्स के साथ न हो पाई हो तो भी आप शादी के बाद समय समय पर अपने उस रिश्ते और भावनाओं को मन में रखते हैं जो याद बनकर अक्सर आपके वैवाहिक जीवन में आने लगती है।
शादी के बाद जब जीवन स्थिर होता है, तब दिमाग उन अधूरे पलों को याद करने लगता है। यह एक तरह का इमोशनल बैकलॉग होता है, जो समय-समय पर सामने आता है।
कभी-कभी लोग अनजाने में अपने एक्स और वर्तमान पार्टनर की तुलना करने लगते हैं। यह तुलना छोटी-छोटी बातों से शुरू होती है, जैसे व्यवहार, आदतें या रोमांस। यही तुलना धीरे-धीरे एक्स की यादों को ट्रिगर कर सकती है।
दिमाग का ‘नॉस्टेल्जिया इफेक्ट’
नॉस्टेल्जिया इफेक्ट का मतलब है, अतीत की यादों में खो जाना, और उन यादों के जरिए सुखद और सकारात्मक महसूस करना। ये इंसानों के नेचर में होता है कि उनका दिमाग अक्सर पुराने अच्छे पलों को ज्यादा याद रखता है और बुरे अनुभवों को पीछे छोड़ देता है। इस वजह से एक्स के साथ बिताए अच्छे पल ज्यादा याद आते हैं, जिससे लगता है कि वो रिश्ता बेहतर था। भले ही वास्तव में ऐसा न भी हो। अच्छे पलों की बातें आपको वर्तमान में भी उन यादों से बाहर नहीं निकलने देती हैं।
एक्स से टकराना
कई बार जब आपका अतीत आपके सामने आ जाता है, तो भी पुरानी यादें वापस से आपके जहन में आ जाती हैं। जैसे पुराने दोस्तों से बातचीत में एक्स का जिक्र होना। सोशल मीडिया के जरिए जब एक्स को अपने वर्तमान जीवन में खुश या दुखी देखना, या कभी किसी मोड़ पर एक्स पार्टनर से अचानक सामना हो जाने पर आप उनकी यादों में खो जाते हैं और उनके जीवन के बारे में जानने की इच्छा आपको बार बार एक्स पार्टनर की याद दिलाता है।

कमेंट
कमेंट X