Weight Loss Tips: जिम करने के बाद भी वजन नहीं घट रहा? ये 5 गलतियां तुरंत सुधारें
Gym Mistakes : जिम करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा? जानिए डाइट, नींद, वर्कआउट और लाइफस्टाइल से जुड़ी आम गलतियां जो आपके वेट लॉस को रोक रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Weight Loss Mistakes: आजकल फिटनेस को लेकर लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। कई लोग रोजाना जिम जाते हैं, पसीना बहाते हैं, भारी-भरकम वर्कआउट करते हैं। फिर भी वजन कम नहीं होता। ऐसे में निराशा होना स्वाभाविक है। सवाल उठता है कि जब मेहनत पूरी हो रही है, तो परिणाम क्यों नहीं मिल रहा?
असल में वजन कम करना सिर्फ जिम जाने से नहीं होता, बल्कि ये निर्भर करता है, सही डाइट, पर्याप्त नींद, सही वर्कआउट तकनीक और लाइफस्टाइल पर। कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारे फिटनेस गोल्स को धीमा या पूरी तरह रोक देती हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे वे आम लेकिन गंभीर गलतियां, जिनकी वजह से जिम के बाद भी वजन कम नहीं होता। अगर आप भी लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन परिणाम नहीं दिख रहा, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
जिम के बाद वजन कम न होने के मुख्य कारण?
-
गलत डाइट और ओवरईटिंग
-
पर्याप्त नींद की कमी
-
केवल कार्डियो पर निर्भर रहना
-
वर्कआउट में कंसिस्टेंसी की कमी
-
स्ट्रेस और हार्मोनल असंतुलन
गलत डाइट सबसे बड़ी वजह
जिम में 1 घंटा पसीना बहाने के बाद अगर आप हाई-कैलोरी खाना खा रहे हैं, तो वजन कम होना मुश्किल है। कई लोग मनमुताबिक चीजें खा लेते हैं और सोचते हैं कि जिम कर लेंगे, जो कि सही नहीं है। फिटनेस 70% डाइट और 30% वर्कआउट पर निर्भर करती है।
नींद की कमी से बढ़ता है वजन
अगर आप रोज 6-8 घंटे की नींद नहीं ले रहे, तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। इससे फैट बर्निंग कम होती है और वजन घटने की प्रक्रिया रुक जाती है।
सिर्फ कार्डियो पर निर्भर रहना
कई लोग सिर्फ ट्रेडमिल या साइकलिंग करते हैं। लेकिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्स बनाती है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।
निरंतरता की कमी
हफ्ते में 2-3 दिन जिम जाकर आप बड़ा बदलाव नहीं देख सकते। वजन घटाने के लिए नियमितता बहुत जरूरी है। अनियमित वर्कआउट से शरीर को सही सिग्नल नहीं मिल पाता।
ज्यादा स्ट्रेस और हार्मोनल इश्यू
तनाव बढ़ने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो फैट स्टोर करने लगता है, खासकर पेट के आसपास। इसके अलावा थायरॉइड जैसी समस्याएं भी वजन घटने में बाधा बन सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X