सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar meets Ecuador's Foreign Minister, emphasis on trade and agriculture

Ecuador-India Ties: एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से की मुलाकात, व्यापार-कृषि पर जोर

आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड तीन दिन के भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान  उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इसके साथ ही राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Jaishankar meets Ecuador's Foreign Minister, emphasis on trade and agriculture
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और गैब्रिएला सोमरफेल्ड - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को इक्वाडोर की अपनी समकक्ष गैब्रिएला सोमरफेल्ड से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, कृषि और कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे खास क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा विदेश मंत्री सोमरफेल्ड ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

Trending Videos

यह भी पढ़ें Manipur Violence: तनाव के बीच सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन; 12 बंकर ध्वस्त, लुंगटर पहाड़ियों में मिले तीन ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के अपने पहले दौरे सोमरफेल्ड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जो भारत के अपने पहले दौरे पर हैं। हमने व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल और कैपेसिटी बिल्डिंग सहित सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। बहुपक्षीय फोरम में मिलकर सहयोग करेंगे।' उन्होंने भारत के नेतृत्व वाले इसरो सोलर अलायंस और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करने के इक्वाडोर के फैसले का स्वागत किया।

फंडिंग को लेकर एक समझौता

उन्होंने बताया कि इक्वाडोर पहले से ही कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर का सदस्य है। विदेश मंत्री ने यह भी घोषणा की कि क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए फंडिंग को लेकर एक समझौता हो गया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए फंडिंग को लेकर समझौता हमारी विकास साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक कदम है।'

यह भी पढ़ें-  Sabarimala Verdict: 'सुधार के नाम पर धर्म की मूल भावना से छेड़छाड़ नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

तीन दिन के दौरे पर 
इक्वाडोर की विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से भारत की अपनी तीन दिन की यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचीं। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'इक्वाडोर की विदेश मंत्री और ह्यूमन मोबिलिटी मंत्री  गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। उनकी यात्रा से भारत और इक्वाडोर के बीच संबंध और मजबूत होंगे।'

कई मुद्दों पर हुई थी चर्चा

पिछले नवंबर में, मार्गेरिटा एक आधिकारिक दौरे पर इक्वाडोर गए थे। वहां के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ अजिन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने पर उनके साथ चर्चा की। अपनी यात्रा के दौरान, एमओएस मार्गेरिटा ने इक्वाडोर के मंत्रियों, उपमंत्रियों और अधिकारियों के साथ भारत और दक्षिण अमेरिकी देश के बीच खेती, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी, ट्रेनिंग, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, व्यापार, टेक्सटाइल, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स जैसे खास क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए भी चर्चा की।

 

एमओएस ने सोमरफेल्ड के साथ भी एक मीटिंग की, जिसके दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत और इक्वाडोर के डिप्लोमैटिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन्स के बीच कोऑपरेशन पर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। मार्गेरिटा और सोमरफेल्ड ने मिलकर क्विटो में भारत की रेजिडेंट एम्बेसी का उद्घाटन किया, जिससे इक्वाडोर के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के भारत के कमिटमेंट पर जोर दिया गया।





 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed