सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   west bengal BJP Amit Malviya TMC electoral malpractices in Falta Diamond Harbour model play demand repoll

बंगाल चुनाव में धांधली का आरोप: EVM में भाजपा के बटन पर चिपका दिखा टेप, अमित मालवीय बोले- दोबारा हो मतदान

आईएएनएस, कोलकाता Published by: Nitin Gautam Updated Wed, 29 Apr 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता अमित मालवीय ने डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर कई बूथों पर धांधली का आरोप लगाया है। अमित मालवीय ने इसे लेकर टीएमसी नेतृत्व पर निशाना साधा और चुनाव आयोग से कई बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है। 

west bengal BJP Amit Malviya TMC electoral malpractices in Falta Diamond Harbour model play demand repoll
ममता बनर्जी, अमित मालवीय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर चुनावी धांधली कर रही है। उन्होंने चुनाव में जीत के लिए टीएमसी पर गड़बड़ी के आरोप लगाए और पुनर्मतदान की मांग की। दरअसल आरोप है कि कई बूथों पर ईवीएम मशीन में कुछ बटन पर टेप लगाकर उन्हें ढक दिया गया। 
Trending Videos


अमित मालवीय ने क्या आरोप लगाए
सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में अमित मालवीय ने दावा किया, 'ममता बनर्जी इसी लिए डायमंड हार्बर के फाल्टा सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार जहांगीर खान का समर्थन कर रही थीं। कई मतदान केंद्रों पर भाजपा के पक्ष में वोट देने का विकल्प टेप लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे मतदाता अपनी पसंद से वोट नहीं कर पा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यही 'डायमंड हार्बर मॉडल' है, जिसकी मदद से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ये लोकसभा सीट जीतने में मदद मिली थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दावे के पक्ष में अमित मालवीय ने दिए सबूत
अमित मालवीय ने अपने दावे के सबूत में मतदान केंद्रों के अंदर के वीडियो फुटेज भी साझा किए, जहां कथित तौर पर ये चुनावी गड़बड़ियां हुईं। भाजपा नेता ने प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हुए कहा, 'हम फाल्टा के उन सभी बूथों पर तुरंत पुनर्मतदान की मांग करते हैं, जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं। कुछ बूथों का विवरण और सबूत इस प्रकार हैं—फाल्टा 144, पार्ट 170, कक्ष संख्या 2, हरिंदंगा हाई स्कूल। बूथ 189 भी इसी तरह प्रभावित है, इसके अलावा कई अन्य बूथ भी प्रभावित हैं।'

ईवीएम पर टेप लगाने की खबरों पर निर्वाचन आयुक्त का बयान
पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयुक्त ने फाल्टा मामले पर दिए बयान में कहा है कि अगर ईवीएम के किसी बटन पर टेप लगाने का मामला सामने आया है तो उसकी पुष्टि होनी चाहिए। अगर ये सच है तो उस बूथ पर फिर से चुनाव कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने भरोसा जताया कि इस चरण में मतदान प्रतिशत पहले चरण से अधिक हो सकता है। दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 3.21 करोड़ मतदाताओं में से 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया, हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा और उम्मीदवारों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आईं।

उन्होंने कहा, 'पहले चरण में पश्चिम बंगाल ने देश को दिखाया कि 93 प्रतिशत मतदान संभव है और चुनाव निष्पक्ष व स्वतंत्र तरीके से कराए जा सकते हैं। इस चरण में भी हमारा लक्ष्य इस आंकड़े को बराबर करना या उससे आगे बढ़ना है।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed