सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Women Protest Against Smart Meters at Pallavpuram Power Substation

Meerut: स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा, बढ़े बिलों को लेकर विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 बिजली घर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि बिना सहमति के लगाए गए मीटर के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने पुराने मीटर सिस्टम बहाल करने की मांग की।

Meerut: Women Protest Against Smart Meters at Pallavpuram Power Substation
स्मार्ट मीटर का विरोध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। बुधवार को पल्लवपुरम फेज-1 स्थित बिजली घर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि बिना सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और इसके बाद से बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Trending Videos


बढ़े बिजली बिलों को लेकर नाराजगी
पल्लवपुरम फेज-2 डबल स्टोरी निवासी रानी ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल सामान्य आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। उनका कहना है कि यह नई व्यवस्था आम परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बनती जा रही है और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से ज्यादा बिल दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: आरोपी साहिल अदालत में पेश नहीं कर सका सबूत, अब इस तारीख को होगी सुनवाई 

बिना सहमति लगाए गए स्मार्ट मीटर
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का आरोप था कि मीटर बदलने से पहले उन्हें न तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही उनकी अनुमति ली गई। प्रदर्शन में गुड़िया, रिंकी, लीलावती, दुलारी, प्रेमवती, मिजरा, तैयबा, नीतू, संजीदा, आरती, कमलेश, रीता, प्रतिभा, अंजू, कौशल, रेखा, विमला, तमन्ना, शमरीन और समांतरा समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर सिस्टम को बहाल करने की मांग की।

समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।प्रदर्शन के दौरान बिजली घर परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिलिंग को लेकर समस्या है तो उसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed